शादी हर लड़की के लिए खास होती है। लेकिन इस स्पेशल मूमेंट में जब वो धोखे की शिकार हो जाती है तो दिल टूट जाता है। ऐसा ही एक लड़की के साथ हुआ, लेकिन गम में डूबने के बाद भी उसने कुछ ऐसा किया जो सुर्खियों में छा गया।

रिलेशनशिप डेस्क. करती रही उसका इंतजार पर वो नहीं आया। कहानी ब्रिटेन के वेल्स की रहने वाली काइली स्टीड ( Kylie Stead) की है। बड़े अरमानों के साथ वो अपने शादी समारोह में पहुंचीथी। लेकिन घंटों अपने दूल्हे राजा का इंतजार करती रही, लेकिन वो नहीं आया। उसका दिल टूट गया बावजूद इसके उसने वो कदम उठाया। जिसके चर्चे हर तरफ हो रहे हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

काइली स्टीड की शादी 15 सितंबर को होनी थी। शादी के आयोजन में करीब 10 लाख रुपए खर्च हुए थे। 27 साल की काइली को 24 साल के कल्लम नॉर्टन ने प्रपोज किया था। लेकिन शादी के दिन वहीं गायब हो गया। काइली ने उसका शाम 4 बजे तक इंतजार किया। लेकिन जब वो नहीं आया तो वो रोने लगी। लेकिन फिर खुद को संभाला। शादी और ड्रेस पर बहुत सारे पैसे खर्च हुए थे तो उसने अकेले ही सभी रस्में निभाईं। वो अपने फैमिली और दोस्त के साथ हर रस्म में शामिल हुई जो उसे अपने पूर्व मंगेतर के साथ करने थे।

शादी के एक दिन पहले ही पूर्व मंगेतर ने की थी पार्टी

काइली ने अकेले फोटोशूट कराया। फिर पापा और भाई समेत दोस्तों के साथ डांस किया। काइली स्थानीय मीडिया से बातचीत में बताती हैं कि उनके रिलेशनशिप की शुरुआत दिसंबर 2018 में हुई थी। उनके पूर्व मंगेतर ने अगस्त 2020 में प्रपोज किया था। इतना ही नहीं शादी के एक दिन पहले काइली और दोस्त AirBnB हॉलिडे होम्‍स में जश्‍न मना रहे थे, वहीं उनका पूर्व मंगेतर और उनके दोस्‍त पास में ही पार्टी कर रहे थे।

दूल्हा शादी छोड़कर भाग गया था

काइली आगे बताती हैं कि मैंने और उसने मिलकर तय किया था कि शादी के एक दिन पहले बात नहीं करेंगे। जिसकी वजह से मुझे बिल्कुल पता नहीं है कि आखिर शादी के दिन वो गायब कैसे हो गया। दुल्हन ने आगे बताया कि जब वो परेशान होता है तो अकेले घूमने निकल जाता था। लेकिन फिर वापस आ जाता था। मुझे लगा कि शादी को लेकर वो नर्वस होगा जिसकी वजह से देर लगा रहा है। लेकिन जब वो नहीं आया तो उसके दोस्त को कॉल किया तो उसने बताया कि वो जा चुका है। होने वाली सास ने भी बताया कि वो भाग गया हैं।

काइली ने इसके बाद हर रस्म को निभाने का फैसला किया। अगर उनकी शादी हो जाती तो वो टर्की हनीमून मनाने जाने वाले थे। इस घटना के बाद काइली के दोस्तों ने उनके लिए GoFundMe पर क्राउडफंडिंग का एक पेज बनाया है। ताकि शादी के खर्च की भरपाई हो सके।

और पढ़ें:

इस बीमारी की वजह से बच्चे होते हैं मैथ्स में कमजोर, जानें कारण और बचाव

चॉकलेट-मैगी खाकर महिला ने घटाया 25 किलो वजन, बिकिनी में बहू को देख सास की बिगड़ गई थी तबीयत