ब्रेकअप से पहले कपल ने मनाया 'हनीमून', फिर बैग पैक कर निकल पड़े अपने-अपने रास्ते

Published : Oct 03, 2022, 02:36 PM ISTUpdated : Oct 03, 2022, 02:38 PM IST
ब्रेकअप से पहले कपल ने मनाया 'हनीमून', फिर बैग पैक कर निकल पड़े अपने-अपने रास्ते

सार

आज के यंग जेनरेशन रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा गंभीर नहीं रहते हैं। वो अपने ब्रेकअप को भी सेलेब्रेट करने लगे हैं। ऐसी एक स्टोरी बताने जा रहे हैं जिसमें ब्रेकअप करने से पहले कपल हॉलीडे पर गए। लड़की ने बताया कि क्यों वो ब्रेकअप से पहले उन्होंने साथ में टाइम गुजारा।

रिलेशनशिप डेस्क. किसी रिश्ते का टूट जाना दर्द से भरा होता है, खासकर प्यार के रिश्ते में। ब्रेकअप के दर्द से निकलने में दोनों को वक्त लगता है। लेकिन हम एक ऐसी कहानी आपको बताने जा रहे हैं जिसमें कपल ने तय कर लिया था कि वो अलग होने वाले हैं। लेकिन इससे पहले वो एक खूबसूरत वीकेंड ट्रिप पर गए। ताकि ब्रेकअप को एक खूबसूरत पल बना दें। इसके साथ इस पर भी चर्चा करें कि ब्रेकअप के बाद दोनों किस  तरह से खुद को संभालेंगे। 

टिकटॉक पर @tovahparpar नाम के महिला यूजर ने एक वीडियो शेयर की।  जिसमें वो बिस्तर पर अपने होने वाले एक्स ब्वॉयफ्रेंड के हाथों को पकड़े हुए लेटी हैं। उसने लिखा,'हम अपने रिश्ते को खत्म करने से पहले एक खूबसूरत ट्रिप पर हैं। जहां हम अपने गुजरे हुए पलों के खूबसूरत यादों को साझा कर रहे हैं और ब्रेकअप के बाद होने वाले दर्द से कैसे उबरेंगे इस पर चर्चा कर रहे हैं।

हमने एक दूसरे के साथ फ्यूचर प्लान की चर्चा की

वो आगे लिखती हैं,'मैं और मेरा ब्वॉयफ्रेंड दो सप्ताह में अलग हो जाएंगे। हम एक खूबसूरत वीकेंड पर गए थे। हम इस जगह पर चार घंटे तक अपनी पुरानी यादों को साझा करते रहें। इसके साथ हमने अपने डर, ट्रीटमेंट और फ्यूचर को लेकर प्लान के बारे में बातचीत की।'

ब्रेकअप हमेशा दर्द नहीं देता

उन्होंने बताया कि यह ट्रिप एक ही बार में डरानेवाला और ट्रीटमेंट करने वाला था। पाइपर ने इस बात पर भी जोर दिया कि ब्रेकअप कितना मुश्किल हो सकता है। उन्होंने कैप्शन में लिखा कि ये हमेशा चोट पहुंचाने वाला नहीं हो सकता है। टिकटॉक पर उनके वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। लोग कमेंट भी कर रहे हैं।

लोगों को पसंद आ रहा वीडियो

एक यूजर ने लिखा,'कभी-कभी ब्रेकअप दर्द से भरा नहीं होता है। कभी-कभी दो लोग होते हैं जो एक दूसरे से प्यार करते हैं फिर महसूस करते हैं कि ये हमेशा के लिए नहीं हैं। इसलिए अलग हो जाते हैं।'वहीं, एक यूजर ने अपने ब्रेकअप का जिक्र करते हुए लिखा,'हमने भी यही किया था। ब्रेकअप के अंत में हम साथ में कॉफी पीते थे, लंच करते थे और अपने मेंटल हेल्थ को देखते थे। कोई आघात या इमोनश निशान नहीं था। हम आपसी समझौते से अलग हुए। मैं सभी के लिए ऐसा ही कामना करता हूं।'

और पढ़ें:

यहां लड़के कुंवारी लड़कियों से नहीं करते शादी, होने वाली दुल्हन को गैर-मर्द से करना पड़ता है SEX

कहां-कहां से पैसा कमाते हो, इनकम का एक-एक हिसाब मुझे दो...पति ने नहीं बताया तो पत्नी ने लगा दिया RTI

12 महीने में 40 Kg वजन कम कर महिला बन गई 'स्टार', बताया अपना वेट लॉस सीक्रेट

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!