
रिलेशनशिप डेस्क. आज के वक्त में रोज होती घटनाओं को देखते हुए ऐसा लगता है कि रिश्तों का कोई मोल ही नहीं बचा है। ऐसी ही एक कहानी कोस्टा रिका से सामने आई है। जहां गर्लफ्रेंड ने अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ कुछ ऐसा किया जिसे जानकर प्यार करने से पहले एक बार जरूर सोचेंगे। चलिए पूरी घटना बताते हैं। 43 साल के क्रिस्टोफर बेंजामिन (ब्रिटिश मैन) अपनी गर्लफ्रेंड के साथ फ्लैट में पहले खूब शराब पी। इसके बाद प्रेमिका के हाथों उसकी मौत हो गई।
घटना रविवार (14 अगस्त) दोपहर की है। कोस्ट रिका के अलाजुएला प्रांत के पुएब्लो नुएवो में स्थित अपार्टमेंट पुलिस को गोली बारी की सूचना मिली। जब पुलिस वहां पहुंची तो क्रिस्टोफर को मरा हुआ पाया। इसके बाद पुलिस ने गर्लफ्रेंड को अरेस्ट कर लिया। ब्रिटिश मैन की गर्लफ्रेंड ने अपना अपराध कबूल कर लिया है। हालांकि उसने कहा कि वो उसे डराने के लिए गोली मारी थी। लेकिन उसकी मौत हो गई।
गर्लफ्रेंड ने ब्वॉयफ्रेंड पर चला दी गोली
बताया जा रहा है कि शराब पीने के बाद कपल में बहस होने लगी। बहस हिंसक रूप ले लिया। 36 साल की गर्लफ्रेंड ने अपने ब्यॉफ्रेंड पर बंदूक से फायरिंग कर दी। जिसमें उसकी मौत हो गई। आरोपी महिला का कहना है कि उसने उसे डराने के लिए ही गोली मारी, उसके दाहिने कंधे में घाव हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। कानूनी कार्रवाई के बाद महिला को लेकर फैसला किया जाएगा।
रिश्ते को कैसे बचाएं?
जिस तरह रिश्ते में अपराध बढ़ रहा है वो सोचने पर मजबूर करने वाला है कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है। प्यार का दावा करने वाले लोग भी एक दूसरे की जान लेने से पहले सोच नहीं रहे हैं। पति-पत्नी भी जान के दुश्मन बनते जा रहे हैं। समाज और परिवार को बचाना है तो इस दिशा में सोचना पड़ेगा कि रिश्ते में अपराध कैसे कम किया जाए। बच्चों की ऐसी परवरिश करनी होगी कि वो रिश्तों का कद्र करें।
और पढ़ें:
ब्लैक डायरी: 59 साल के पति ने पत्नी को दिया अल्टीमेटम, कहा- सेक्स करो या फिर...
प्राइवेट पार्ट को लेकर महिला ने शेयर किया वीडियो, कहा- इस तरह के 5 काम मैं नहीं करती
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.