जानें कैसे लड़कों पर फिदा होती हैं लड़कियां, रिसर्च से हुआ खुलासा

यह जानने की इच्छा अक्सर नवजवानों में होती है कि लड़कियां कैसे लड़कों को पसंद करती हैं। लड़कों की पर्सनैलिटी में आखिर वह क्या बात होती है, जो लड़कियों को उनकी तरफ खींच लेती है और वे उनसे प्यार करने लगती हैं। इसे लेकर काफी रिसर्च भी हुए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jan 26, 2021 12:31 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क। यह जानने की इच्छा अक्सर नवजवानों में होती है कि लड़कियां कैसे लड़कों को पसंद करती हैं। लड़कों की पर्सनैलिटी में आखिर वह क्या बात होती है, जो लड़कियों को उनकी तरफ खींच लेती है और वे उनसे प्यार करने लगती हैं। इसे लेकर काफी रिसर्च भी हुए हैं। साइकोलॉजिस्ट्स और रिलेशनशिप एक्सपर्ट्स ने हर वर्ग और उम्र की लड़कियों पर उनकी चाहत को लेकर स्टडी की है। इसमें एक बात सामने आई है कि लड़कों को पसंद करने के लिए लड़कियों के पास कोई एक वजह नहीं होती। सबकी पसंद अलग-अलग होती है। कई लड़कियों को फ्लर्ट करने वाले लड़के पसंद आते हैं, तो कई को सीधे-सादे लड़के। वहीं, कई लड़कियां ऐसी हैं जो गंभीर और पढ़ाई में अच्छा परफॉर्मेंस करने वाले लड़कों से प्यार करती हैं। जानते हैं, स्टडी के आधार पर आखिर किस तरह के लड़कों की तरफ लड़कियां ज्यादा आकर्षित होती हैं।

परफ्यूम लगाने वाले लड़के हैं पसंद
इंटरनेशनल जर्नल ऑफ कॉस्मेटिक साइंस में प्रकाशित एक आर्टिकल के मुताबिक, एक रिसर्च के दौरान कुछ लड़कों को तेज खुशबू वाला डिओडरेंट लगाया गया, वहीं कुछ लड़कों को बिना खुशबू वाला स्प्रे लगाया गया। इस स्टडी के नतीजे से पता चला कि लड़कियों ने खुशबू वाले डिओडरेंट का इस्तेमाल करने वाले लड़कों को ज्यादा पसंद किया। उनकी तरफ ज्यादा संख्या में लड़कियां आकर्षित हुईं। वहीं, बिना खुशबू वाले लड़कों की तरफ लड़कियों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

फ्लर्ट करने वाले लड़कों को किया पसंद
अक्सर ऐसा सुनने को मिलता है कि लड़कियां फ्लर्ट करने वाले लड़कों को पसंद नहीं करती हैं, लेकिन रिसर्च से यह बात गलत साबित हुई है। अमेरिका की एक प्रसिद्ध लेखिका हेलेन फिशर का कहना है कि ज्यादातर महिलाओं को पुरुषों का फ्लर्ट करना अच्छा लगता है। महिलाएं अपनी तारीफ सुनना पसंद करती हैं। वे ऐसे लड़कों में दिलचस्पी लेती हैं और उनकी बातों को सुनना पसंद करती हैं, जो उनकी तारीफ करें। 

उम्र में बड़े लड़कों को करती हैं पसंद
अक्सर लड़कियां उम्र में बड़े लड़कों की तरफ ज्यादा आकर्षित होती हैं। एक स्टडी से पता चला है कि लड़कियां उम्र में बड़े लड़कों पर भरोसा करती हैं और उन्हें कम उम्र वाले लड़कों की तुलना में ज्यादा पसंद करती हैं। लड़कियां पार्टनर चुनते समय इस बात का खास ख्याल रखती हैं कि लड़का उम्र में उनसे बड़ा हो। इसकी एक वजह यह भी है कि उनका मानना होता है कि ज्यादा उम्र के लड़के एक्सपीरियंस के मामले में बेहतर होंगे।

लाल रंग है लड़कियों की पसंद
चीन, इंग्लैंड, जर्मनी और अमेरिका हुए एक रिसर्च से यह बात सामने आई है कि लड़कियां लाल रंग की तरफ ज्यादा अट्रैक्ट होती हैं। रिसर्च के दौरान कुछ लड़कों को लाल रंग के कपड़े और कुछ को दूसरे रंगों के कपड़े पहनने को  दिए गए। देखा गया कि लड़कियों ने लाल रंग के कपड़े पहने लड़कों को ज्यादा पसंद किया। 

Share this article
click me!