
रिलेशनशिप डेस्क. शादी में जहां दुल्हन का मजाक वाला रिश्ता ननद और देवर से बनता है। वहीं, दूल्हे का साली और साला से। इस रिश्ते की अपनी खूबसूरती होती है। जीजा जहां अपनी साली से मजाक कर सकता है। वहीं भाभी भी देवर और ननद के साथ खूब मस्ती करती हैं। लेकिन अभी दूल्हे राजा की करते हैं जिनकी नई-नई साली बनी हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें नए नवेले जीजा जी साली से मजाक करते दिख रहे हैं वो भी दुल्हन के सामने।
दुल्नह के सामने दूल्हे राजा ने कर दी ये हरकत
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि दूल्हा-दुल्हन (Groom-Bride) साथ में बैठे हुए हैं। उनके आसपास ससुराल के लोग और साली भी है। इस दौरान दूल्हे राजा एक शायरी सुनाते हैं और साली साहिबा से किस मांग लेते हैं। वो भी एक दो नहीं बल्कि 5 पप्पी। दूल्हा अपनी साली से शायराना अंदाज में पप्पी मांगता है जिसे सुनकर सभी लोग हंस देते हैं। यहां तक की दुल्हन की मुस्कान भी नहीं रुकती है। लेकिन जिसका रिएक्शन देखने लायक था वो थी साली की है। वो शायरी सुनते ही शर्म से लाल हो जाती है।
जीजा का शायराना अंदाज
इस वीडियो को Witty Wedding इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। यह वीडियो शादी के बाद होने वाले रस्म की है। शादी के बाद साली और घरवाले जीजा को कुछ सुनाने की फरमाश करते हैं। दूल्हे राजा कहते हैं,'छंद पतईया छंद पताई छंद के ऊपर ताली...अगला चंक तब सुनाउंगा जब पांच पप्पी देगी साली।'जिस पर खूबसूरत साली शर्मा जाती है और लोग हंसने लगते हैं।
इसे भी पढ़ें:नो क्लॉथ हनीमून की है चाहत, तो दुनिया का ये शहर है बेस्ट, यहां ड्रेस पहनने पर लगता है जुर्माना
साली पर लोगों का आया दिल
इस वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'साली बहुत शर्मीली है। दिल आ गया।' इसे 13 सौ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि अगला छंद तब सुनाऊंगा जब 5 पप्पी देगी साली। जीजा साली का रिश्ता काफी खूबसूरत होता है। लेकिन कभी-कभी लोग इस रिश्ते की मर्यादा भूल जाते हैं। बहुत जरूरी है कि हम हर रिश्ते की मर्यादा का सम्मान करते हुए आगे बढ़ें।
और पढ़ें:
खूबसूरत स्माइल पाने की चाहत में महिला की छीन गई मुस्कान, डेंटिस्ट ने किया कुछ ऐसा हाल
छुट्टी मनाने गई लड़की को गार्ड से हो गया प्यार, समंदर के किनारे से शुरू हुई अनोखी प्रेम कहानी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.