
रिलेशनशिप डेस्क. शादी हर इंसान के लिए उसका स्पेशल दिन होता है। इसे लेकर हजारों ख्वाह उसके जहन में पल रहे होते हैं। खासकर लड़कियों के लिए। शादी के बाद माता-पिता के साये से निकलकर वो पति की जिंदगी में शामिल हो जाती है। एक अलग दुनिया होता है। नई जिंदगी में जाने से पहले शादी के रूप में पारिवारिक मिलन समारोह होता है। शादी की तैयारी कई महीनों से चलती है, ताकि इसमें कोई कमी ना रह जाए। धूमधाम के साथ दूल्ह अपनी दुल्हन को खुश रहने का वचन देता है और उसे अपने जीवन में शामिल करता है। लेकिन एक दुल्हन की कहानी काफी दर्दनाक है।
चर्च के बाहर मौत कर रही थी इंतजार
मैक्सिको ( mexico) में एक नई नवेली दुल्हन अपने पति का हाथ पकड़कर जब चर्च से बाहर निकल रही थी तभी कुछ ऐसा हुआ कि उसका सफेद गाऊन खून से रह गया। कार्बोर्को शहर में यह घटना पेश आई। आईटी इंजीनियर मार्को एंटोनियो (Marco Antonio) बड़े अरमानों के साथ शादी करके चर्च से बाहर निकला था। लेकिन मौत उसका बाहर इंतजार कर रही थी। दुल्हन के सामने ही कुछ लोगों ने उसे गोलियों से छलनी कर डाला। दुल्हन को समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। उसकी तमाम खुशियां एक ही पल में मातम में तब्दील हो गया।
किसी दूसरे आदमी के शक में अज्ञात ने मारी गोली
सवाल है कि आखिर दूल्हे मार्को को किसी ने गोली मारा और वो भी शादी के तुरंत बाद। दरअसल, मेक्सिको में इस तरह का क्राइम आम बात है। यहां ड्रग्स की वजह से गैंगवॉर होते रहते हैं। इसकी चपेट में कई बार आम इंसान की जान चली जाती है। ऐसा ही कुछ 32 साल के मार्को एंटोनियो के साथ हुआ। 23 अक्टूबर को चर्च में उसने शादी की थी। जब वो वेडिंग वेन्यू से निकलकर बाहर जा रहे थे तभी अज्ञात लोग आए और उसे गोली से मार डाला। तुरंत ही उसे मेडिकल दी गई, लेकिन वो बच नहीं पाया। पल भर में लड़की की दुनिया तबाह हो गई।
डेली स्टार के मुताबिक मार्को का संबंध किसी गैंग से नहीं था। लेकिन फिर भी उसकी जान गई। दरअसल, किसी और को अज्ञात लोग मारने आए थे। लेकिन दूसरे आदमी के शक में उसे मार दिया। उसी दिन शादी वाली जगह पर एक और शख्स की गोली मारकर हत्या हुई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
और पढ़ें:
पत्नी को फंदे पर तड़पता देखकर पति को आ रहा था 'मजा', बचाने की बजाए बनाता रहा video
55 साल के नौकर से 22 साल की हसीना ने की शादी, मटन के स्वाद के कारण जुड़ा दिल का कनेक्शन
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.