
रिलेशनशिप डेस्क. पत्नी को ब्यूटी पार्लर में जाने से कोई भी पति नहीं रोकता है। अगर वो खूबसूरत लगती हैं तो पति को अच्छा लगता है। लेकिन इस खबर में एक पति ने अपनी पत्नी पर सरेआम लात -घूंसे बरसाए क्योंकि वो ब्यूटी सैलून गई थी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अब आप सोच रहे होंगे कि ब्यूटी ट्रीटमेंट कराने गई महिला को उसके पति ने क्यों पीटा। तो चलिए पूरा माजरा बताते हैं।
वायरल हो रहा वीडियो हमारे देश का नहीं बल्कि तुर्कमेनिस्तान का है। जहां महिलाओं पर कई पाबंदी हैं जिसमें से एक ब्यूटी ट्रीटमेंट भी है। अगर किसी महिला को ब्यूटी ट्रीटमेंट कराते देखा जाता है तो पति से जुर्माना वसूला जाता है। यहां तक कि महिला को गिरफ्तार भी कर लिया जाता है। इस पाबंदी की वजह से पति का गुस्सा अपनी पत्नी पर फूटा। वीडियो में शख्स अपनी पत्नी को लात घूसे से मारता दिख रहा है। वहां कई और औरतें मौजूद हैं। लेकिन आदमी का गुस्सा देखते हुए दूसरी महिला उसे बचाने नहीं जाती हैं। वो पार्लर में घूसते ही पत्नी पर चिल्लाते हुए कहता है, 'कितनी देर से मैं तुम्हें ढूंढ रहा था? तुम ऐसे ही कहीं भी नहीं जा सकती हो’। इसके बाद वो पत्नी को धक्का देता है। फिर उस पर हमला कर देता है।
ब्यूटीशियन्स का धंधा हुआ बंद
बताया जा रहा है कि वायरल हो रहा वीडियो तुर्केमेनिस्तान की राजधानी अश्गाबात के करीब क्योशी जिले का है। सरकार की पाबंदी की वजह से ब्यूटीशियन्स का काम बंद हो रहा है। कुछ ब्यूटीशियन्स अंडरग्राउंड होकर अपना बिजनेस चला रही हैं। लेकिन जब इसका पता चलता है तो उन्हें जेल भी जाना पड़ रहा है।
मेकअप करने पर जेल की होगी सजा
तुर्कमेनिस्तान में नए राष्ट्रपति सरडर बर्डीमुक्खामडाव के सत्ता में आने के बाद से महिलाओं की जिंदगी और भी खराब हो गयी हैं। अप्रैल से अब तक ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने, फाइल्स नेल्स और आईलैशेज लगाने को लेकर दर्जनों महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है। इतना ही नहीं महिलाओं को पैडेड ब्रा पहनने पर भी रोक लगा दी गई है। महिलाओं को पकड़े जाने पर जुर्माना पति से वसूला जाता है। इतना ही नहीं महिलाओं को पारंपरिक ड्रेस पहनने के लिए फोर्स किया जाता है।
और पढ़ें:
सौतेली बहन का बनाया अश्लील वीडियो, फिर दो संगे भाई करते थे उसका रेप और एक दिन...
प्राइवेट पार्ट को लेकर महिला ने शेयर किया वीडियो, कहा- इस तरह के 5 काम मैं नहीं करती
रुला देगी इनकी कहानीः एलियन जैसा चेहरा देख मां-बाप ने छोड़ा, 'यशोदा' बन दूसरी मां ने पाला
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.