
रिलेशनशिप डेस्क. पति अपनी पत्नी की इज्जत बचाने के लिए क्या कुछ नहीं करता है। लेकिन इस केस में एक पति ने ही अपनी पत्नी की इज्जत पर वार किया। यूपी की राजधानी लखनऊ से एक दिल को दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां अपनी पत्नी को मायके से मनाकर पति घर ले आया। फिर बेडरुम में उससे अननेचुरल सेक्स करने के लिए कहा। लेकिन जब पत्नी ने मना किया तो वो हैवान बन गया और ब्लेड से पत्नी के प्राइवेट पार्ट को काट डाला। महिला के भाई को जब सूचना मिली तो वो वहां आनन फानन में पहुंचकर अपनी बहन को अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है।
गोसाईगंज में यह वारदात हुई। महिला की रविंद्र नाम के शख्स के साथ छह साल पहले शादी हुई थी। शादी के इतने साल बीत जाने के बाद भी कोई बच्चा नहीं होने पर कपल के बीच तनाव रहता था। पीड़िता की मानें तो मां नहीं बन पाने की वजह से वो अक्सर झगड़ता था और मारपीट करता था। जिसकी वजह से वो पिछले 8 महीनों से मायके में रह रही थी।
मायके से पत्नी को लाकर पति ने खेला हैवानियत भरा खेल
25 दिसंबर को रविंद्र अपने ससुराल गया और पत्नी को वापस चलने के लिए कहा। लेकिन महिला ने मना कर दिया। जिसके बाद रविंद्र ने वादा किया कि वो उसके साथ गलत व्यवहार नहीं करेगा। जिसके बाद महिला की फैमिली ने उसे रविंद्र के साथ भेज दिया। घर लाने के बाद रविंद्र ने पत्नी के साथ अप्राकृतिक संबंध जबरदस्ती बनाए। महिला ने जब मना किया तो वो गुस्से में आकर उनके निजी अंगों पर ब्लेड से वार कर दिया। उसने महिला की छाती पर भी कई वार किए।
फरार आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस
हमले में महिला बुरी तरह जख्मी हो गई थी। वो चीखने लगी जिसके बाद हैवान वहां से फरार हो गया। सास सुसर जब कमरे में पहुंचे तो बहू की ऐसी हालत देखकर डर गए। उन्होंने मायकेवालों को सूचना दी। इसके बाद महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मोहनलालंगज थाना में पीड़िता और उसकी फैमिली के बयान पर केस दर्ज कर लिया गया है। फरार रविंद्र की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें:
ऑनलाइन प्यार का हुआ ऐसा अंजाम,5 लाख रुपए भी गंवाए और...
बेटी को दिया 3 तलाक तो सदमे में हो गई मां की मौत, एक बाइक के लिए 'कातिल' बना दामाद
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.