पति हो तो ऐसा...अपनी ही पत्नी की रचा दी दूसरी शादी, वजह 'समाज विरोधी' लेकिन तारीफ के काबिल

Published : Nov 12, 2022, 04:31 PM IST
पति हो तो ऐसा...अपनी ही पत्नी की रचा दी दूसरी शादी, वजह 'समाज विरोधी' लेकिन तारीफ के काबिल

सार

प्यार हो तो रिश्ता चलता है, अगर ये नहीं तो फिर पति-पत्नी के रिश्ते में कुछ बचता नहीं है। बावजूद इसके लोग इसे ताउम्र निभाते हैं। लेकिन एक शख्स समाज की बनाई परंपरा को तोड़ते हुए अपनी पत्नी की खुशी के लिए वो किया जिसे जानकर दंग रह जाएंगे। बहुत ही कम मर्द ऐसा कर पाते हैं। चलिए पति-पत्नी की एक ऐसी कहानी बताते हैं जो यूपी के अमरोहा से सामने आई है।

रिलेशनशिप डेस्क. तू मेरी नहीं हुई तो मैं किसी और का तूझे होने नहीं दूंगा...प्यार में अक्सर ये शब्द सुनने को मिला होगा। लेकिन एक पति को जब पता चला कि उसकी पत्नी उसे प्यार नहीं करती तो बिना लड़े झगड़े उसकी शादी दूसरे से करा दी जिसे वो प्यार करती थी। कहानी यूपी के अमरोहा की है। पति का कहना था कि जब पत्नी उससे प्रेम करती है तो फिर मैं क्यों राह का रोड़ा बनूं। इस शादी के चर्चे हर तरफ है। 

दिल्ली में पति करता था रोजगार

अमरोहा के कोतलवाली क्षेत्र में रहने वाले शख्स की शादी पांच साल पहले हुई थी। पति-पत्नी दोनों अच्छे से रह रहे थे। उनकी 3 साल की बेटी भी है। शख्स दिल्ली में जॉब करता था। वहीं अमरोहा में ही उसकी पत्नी, बच्ची और मां रहते थे। इस दौरान महिला का रिश्ता पड़ोस के रहने वाले युवक से जुड़ गया। दोनों अक्सर मिला जुला करते थे। युवक का घर में आना जाना था। यहां तक की रात में भी वो वहां आ जाता था।

पत्नी को हुआ पड़ोसी से प्यार

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मंगलवार (8 नवंबर) की रात को महिला अपने प्रेमी के साथ कमरे में थी। रात के 1 बजे रहे थे, अचानक सास की नींद खुल गई। वो अपनी बहू के कमरे में गई तो हैरान रह गई। बहू और युवक आपत्तिजनक स्थिति में थे। इसके बाद सास ने दोनों को कमरे में ही बंद कर दिया और आसपास के लोगों को बुला लिया। इतना ही नहीं बहू के मायकेवालों को भी बुलाया गया। लेकिन दिल्ली में रह रहे पति को जब इस बात का पता चला तो उसने अपनी पत्नी को मायके वालों के साथ घर भेज दिया। इसके बाद पति दिल्ली से बुधवार को अमरोहा पहुंचा। हो हंगामा करने की बजाय वो शांत रहा।

बिना लड़े पत्नी को दिया तलाक और करा दी निकाह

उसने अपने कुछ रिश्तेदारों और पत्नी के मायकेवालों को बुलाया। पति पत्नी के साथ लड़ने की बजाय साफ कर दिया कि वो राह का रोड़ा नहीं बनेगा। उसने कहा कि जब वो किसी और से प्यार करती है तो मैं फिर क्यों बीच में आऊं। उसने तलाक दिया और पत्नी का निकाह करना की बात कही। प्रेमी से जब पूछा गया तो वो भी शादी के लिए तैयार हो गया। इसके बाद उसने पत्नी की निकाह करा दी। हालांकि उसने तीन साल की बेटी को अपने साथ रख लिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों पक्षों के बीच लिखित समझौता हुआ और इसे पुलिस को सौंपा गया। वहीं, मामला संवेदनशील होने की वजह से नाम और मोहल्ले को गुप्त रखा गया है।

और पढ़ें:

सर्दी में दिल को दुरुस्त रखने के साथ 7 हेल्द से जुड़ी समस्या को दूर करता है काला तिल, डाइट में जरूर करें शामिल

महिला की दर्दनाक कहानी: शादी के बाद से पति करता था अननैचुरल सेक्स, देवर ने भी किया प्रताड़ित

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!