महिला की दर्दनाक कहानी: शादी के बाद से पति करता था अननैचुरल सेक्स, देवर ने भी किया प्रताड़ित

Published : Nov 11, 2022, 04:00 PM ISTUpdated : Nov 11, 2022, 04:11 PM IST
महिला की दर्दनाक कहानी: शादी के बाद से पति करता था अननैचुरल सेक्स, देवर ने भी किया प्रताड़ित

सार

पति अगर पत्नी के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए जबरदस्ती करता है तो वो भी रेप के दायरे में ही आता है। कई महिला शादी के बाद से ही पति के हाथों अननैचुरल रेप की शिकार हो रही थी। लेकिन लोकलाज के डर के चुप रही। लेकिन जब देवर और उसने उसके साथ मारपीट की तो उसका सब्र टूट गया और थाने पहुंच गई।  

रिलेशनशिप डेस्क. पति -पत्नी का रिश्ता तन-मन का होता है। एक दूसरे में समाकर वो  खुद को संपूर्ण करते हैं। लेकिन बिस्तर पर जब दोनों खुश होते हैं तभी इसका मतलब होता है। लेकिन गोरखपुर में रहने वाली एक महिला को वो सुख मिला ही नहीं। शादी के बाद से उसके साथ पति इस कदर बेरहमी करता था जिसे सुनकर कोई भी महिला दहल जाए। कैंट थाना क्षेत्र के नहर रोड इलाके की रहने वाली बिजलीकर्मी की पत्नी ने थाने में पहुंचकर अपने साथ लंबे वक्त से हो रही जबरदस्ती के बारे में बताया। 

क्या है पूरा मामला

महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म और देवर पर मारपीट और छेड़खानी का आरोप दर्ज कराया है। महिला ने पुलिस के सामने अपने दर्द को बताया। उसने बताया कि शादी के बाद से पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता था। वो इसका विरोध करती थी, लेकिन पति मानता नहीं था। लोकलाज के डर से वो चुप थी। बतौर पीड़िता 7 नवंबर की रात पति ने उसके साथ फिर से अप्राकृतिक संबंध बनाने की कोशिश की। जब उसने विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की। इसके बाद जबरदस्ती संबंध बना लिया।

देवरानी को बताया दर्द तो देवर बन गया शैतान

सुबह में वो अपने साथ हुए जबरदस्ती के बारे में देवरानी को बताया। ये बात देवर तक पहुंच गई। बड़े भाई को गलती का एहसास कराने की बजाय उसने उसे बुला लिया और दोनों मिलकर पीड़िता की पिटाई की और जबरदस्ती कमरे में बंद करने की कोशिश की। हालांकि महिला जैसे-जैसे वहां से निकलकर पड़ोस में जाकर अपनी जान बचाई। इसके बाद पुलिस स्टेशन जाकर पति पर अप्राकृतिक दुष्कर्म और देवर पर छेड़खानी के साथ-साथ मारपीट का केस दर्ज कराया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

धारा 377 तहत केस दर्ज कराया जा सकता है

ये कोई पहला मामला नहीं है जहां पति इस तरह की हैवानियत भरा काम करता दिखा हो। आए दिन महिलाओं को अपने पति के हाथों शारीरिक,मानसिक प्रताड़ना शिकार होना पड़ता है। जरूरत है आवाज उठाने की। बता दें कि अगर कोई किसी के साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है तो धारा 377 के तहत यह केस दर्ज कराया जा सकता है।

और पढ़ें:

शरीर में चीनी की कम मात्रा भी है खतरनाक, इन 2 बीमारियों के शिकार हो सकते हैं आप

टीचर ने स्टूडेंट से शादी के लिए कराया सेक्स चेंज, जानें जेंडर चेंज सर्जरी का प्रोसीजर

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!