पत्नी और बच्चों को 17 साल तक कमरे में रखा कैद, पति की हैवानियत देख पुलिस की भी कांप गई रुह

Published : Aug 04, 2022, 09:52 AM ISTUpdated : Aug 05, 2022, 01:33 PM IST
पत्नी और बच्चों को 17 साल तक कमरे में रखा कैद, पति की हैवानियत देख पुलिस की भी कांप गई रुह

सार

पति को पत्नी और बच्चों का रखवाला कहा जाता है। लेकिन अगर वहीं हैवानियत पर उतर जाए तो फिर इस रिश्ते को कोई बचा नहीं सकता है। ऐसी ही एक तस्वीर सामने आई है जहां पति ने अपनी पत्नी और बच्चों को 17 साल तक कैद में रखा।  

रिलेशनशिप डेस्क. पति जब पत्नी के साथ सात फेरे लेता है तो उसकी रक्षा करने का, उसे हर हाल में खुश रखने का वादा करता है। हर धर्म और समुदाय की शादी में ये कसम पति लेता है। लेकिन कई बार रक्षक ही भक्षक बन जाता है। ब्राजील से आई तस्वीर इसकी बानगी है। जहां एक पति इस कदर हैवान बन गया कि उसने अपनी पत्नी और यहां तक की बच्चों को भी 17 साल तक कैद में रखा। रस्सी में बांधकर उन्हें वो दर्द दिया जिसे वो जीवन भर नहीं भूल पाएंगे।

ब्राजील की राजधानी रियो डी जेनेरियो के पश्चिम में मौजूद ग्वारटिबा में इस तरह का मामला सामने आया। यहां एक पति ने पत्नी और अपने दो बच्चों को घर में 17 साल तक कैद रखा। दोनों की शादी को 23 साल हुए थे। आरोपी पति की पहचान लुइज एंटोनियो के रूप में हुई है। पुलिस को जब इस बात की खबर मिली तो वो मौके पर पहुंचकर जो तस्वीर देखा उससे उनकी भी रूह कांप उठी। 

बेहद ही खराब हालत में पत्नी और बच्चों को रखता था
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जिस घर में महिला और बच्चों को रस्सी में बांधकर कैद में रखा गया था , वहां अंधेरा था। घर गंदगी से भरी हुई थी। प्रकाश बहुत ही कम थी। बच्चों की स्थिति ऐसी थी कि मानों कई सालों से उन्हें खाना नहीं दिया गया हो। वो पूरी तरह से कुपोषित थे। अपनी उम्र से बेहद कम लग रहे थे।

आरोपी पति को किया गया गिरफ्तार
पुलिस की मानें तो दोनों बच्चों में से एक की उम्र 19 साल थी और दूसरे की उम्र 22 साल। लेकिन उनकी हालत मरने जैसी लग रही थी। पुलिस ने उन्हें छुड़ाकर तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जा उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान शख्स ने पत्नी को जिंदा जलाया, 'सरकार' ने दरिंदे को दी उतनी ही खतरनाक मौत

'मर भी जाएगी तो भी नहीं छोड़ूंगा'
17 साल तक कोई इंसान अपनी पत्नी और बच्चों के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। ये सोचकर भी रूह कांप उठती है। कैद से आजाद होने के बाद महिला ने बताया कि उसका पति कहता था जब वो मर जाएगी तब भी वो उसको नहीं छोड़ेगा। पुलिस ने आरोपी पति की मेंटल स्थिति का पता लगाने की दिशा में भी काम कर रही है। वहीं, महिला और बच्चों का इलाज चल रहा है।

और पढ़ें:

सुहागरात की रात दुल्हन के अरमानों पर फिरा पानी, जब पति का सच आया सामने

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

"कम कमाने वाले लड़के से शादी करोगी?" लड़की के जवाब पर गुरुजी भी मुस्करा दिए
Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज