
रिलेशनशिप डेस्क. उसे जितना भरोसा अपने दोस्त की दोस्ती पर था उतना ही विश्वास था अपनी पत्नी की वफा पर। लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। जिस दोस्त के साथ उसका सुबह-शाम का उठना बैठना था। जिस पत्नी के साथ उसने जिंदगी के कई बड़े सपनों को सच करने का इरादा किया था। वही दोस्ती और मोहब्बत उसकी जिंदगी का नासूर बन गई। दोस्त और पत्नी से मिले इस धोखे ने उसे बना दिया कातिल।
बीवी से मिला दगा, दोस्त को मिली सज़ा
यह वाकया उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का है जहां सरसावा थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव में एक शख्स की सिर कटी लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस की जांच में पता चला कि यह लाश कयूम नाम के एक शख्स की है। कयूम की गहरी दोस्ती गांव के ही मोबिन नाम के शख्स से थी। दोनों का एक साथ उठना बैठना था। इसी दौरान मोबिन को पता चला कि कयूम और उसकी पत्नी के बीच अवैध संबंध हैं। यह पता चलते ही मोबिन गुस्से से पागल हो गया और अपने दोस्त को मौत के घाट उतार दिया।
पहले किया मर्डर, फिर थाने में सरेंडर
पुलिस के मुताबिक मोबिन ने कयूम से बदला लेने के लिए खौफनाक प्लान बनाया। पहले तो उसने कयूम को गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर बुलाया फिर उसका सिर काट दिया। हत्या करने के बाद मोबिन खुद थाने पहुंचा और अपना गुनाह कबूल कर लिया। मोबिन के मुताबिक कयूम ने उसकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर शारीरिक संबंध बनाए और काफी पैसे भी ऐंठ लिए थे। यह जानने के बाद ही उसने दोस्त की हत्या की साजिश रची।
अंधे रिश्ते का अंधा अंजाम
पति-पत्नी के रिश्ते में कई बार ऐसा होता है जब किसी तीसरे की एंट्री हो जाती है। ऐसी स्थिति में अपनी भावनाओं पर काबू रखकर किसी नतीजे पर पहुंचना चाहिए। क्योंकि बदले की आग दूसरों के साथ-साथ खुद अपनी जिंदगी भी खाक कर देती है।
और पढ़ें:
अब तक 1000 शादीशुदा पुरुष के साथ संबंध बना चुकी है ये महिला, इसके पीछे की बताई 'डरावनी' सच्चाई
70 साल की उम्र में की दूसरी शादी, बीवी पर आया गुस्सा तो पति बना हत्यारा ‘बैट’मैन
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.