
रिलेशनशिप डेस्क. मैंने अपने बेटे और बहु को बहुत समझाया था। लेकिन वो नहीं समझे। एक पिता ने अपना दर्द बयां कि जब उन्होंने अपनी बहू को हमेशा के लिए खो दिया और बेटे को अस्पताल में तड़पता देख रहे हैं। ये कहानी इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा इलाके की है। जहां पति ने पत्नी पर शक किया और खतरनाक कदम उठा लिया।
वसुंधरा इलाके में रहने वाले विकास मीणा प्रॉपर्टी डीलर का काम करता था। काव्या मीणा के साथ उसके रिश्ते कुछ वक्त तक तो सही थे। लेकिन बाद में उसके अंदर शक पैदा हो गया कि उसकी पत्नी का संबंध किसी और के साथ है। वसुंधरा के सेक्टर 15 में रहने वाले विकास ने काव्या से इसे लेकर लड़ाई की और फिर उसे चाकू से गोद कर मार डाला। इसके बाद घर के दूसरे मंजिल पर जाकर छलांग लगा दी। उसने सुसाइड करने की कोशिश की। लेकिन उसे बचा लिया गया। हालांकि इस दौरान उसे गंभीर चोटें आईं। उसके दोनों पैर टूट गए। आरोपी को प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
पिता ने बेटे को रोकने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माना
वहीं विकास के पिता का कहना है कि जब ये घटना हुआ तो वो घर पर थे। विकास अपने कमरे में चिल्ला रहा था। जब मैंने आवाज सुनीं तो वहां गया। देखा विकास अपनी पत्नी पर चाकू से वार कर रहा है। उसने विकास को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वो वहां से भागकर उपर चला गया। वो दो मंजिल से नीचे कूद गया।
इसे भी पढ़ें:70 साल की दादी को हुआ प्यार, खुद से छोटे ब्वॉयफ्रेंड से रचाई शादी, सेक्स लाइफ के खोले राज
विकास ने कार में पत्नी को किसी और के साथ देख लिया था
उन्होंने आगे बताया कि दोनों के बीच काफी वक्त से लड़ाई चल रहा था। विकास ने काव्या को किसी के साथ कार में देख लिया था। जिसके बाद वो पागल हो गया था। उसने कार में बैठे युवक को पत्थर भी मारे थे। लेकिन कार सवार वहां से फरार हो गया था। जिसके बाद से दोनों के रिश्ते खराब हो रहे थे। खूब लड़ाई होती थी। मैंने उन्हें झगड़ा खत्म करने के लिए समझाया भी था। लेकिन वो नहीं माने और ये वारदात हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
रिश्ते में बातचीत करना बहुत जरूरी
अवैध संबंध में हत्या का मामला पहला नहीं है। आए दिन ऐसे केस सामने आते हैं। पति-पत्नी का रिश्ता अगर कहीं जुड़ भी जाता है तो इसतरह के कदम को कतई सही नहीं कहा जा सकता है। अगर पति को पत्नी पर शक हो या पत्नी को पति पर तो जरूरत है कि वो आपस में एक दूसरे से शांति से बात करें। रिश्ता नहीं निभ पा रहा है तो अकेले हो जाए। लेकिन किसी की जिंदगी को छीनने का हक किसी को नहीं है।
और पढ़ें:
यहां लड़की पर रंग डाला तो करनी पड़ती है शादी, नहीं तो पूरी संपत्ति से धो बैठते हैं हाथ
अमेरिकन लड़की के साथ हैवानियत की कहानीः 53 देश घूमी, लेकिन पाकिस्तान में मिला जीवनभर का दर्द
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.