
रिलेशनशिप डेस्क. कम उम्र की लड़कियों को नहीं पता होता है कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत। हैदराबाद में एक नाबालिग लड़की दोस्ती और प्यार के चक्कर में ऐसे पड़ी कि उसने अपनी अस्मत गंवा दीं। लड़की की मां ने बिस्तर में छुपा गर्भनिरोधक गोली देखी तो हैरान रह गई। बेटी से पूछने के बाद पूरा माजरा खुला। पुलिस ने आरोपी शख्स के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
प्यार के नाम पर यौन शोषण
घटना कंचन बाग थाने इलाके की है। यहां 28 साल के दीपकुमार ने एक नाबालिग लड़की से दोस्ती की। इसके बाद दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे। तीन महीने पहले दीपकुमार ने लड़की को अपने संतोषनगर के वड्डेरबस्ती स्थित अपने घर लेकर गया। यहां उसने नाबालिग के साथ शारीरिक संबंध बनाए। ये सिलसिला चलता रहा। 9 सितंबर को जब मां अपनी बेटी के बिस्तर को ठीक कर रही थी तब उसमें छुपा हुआ आईपील (गर्भनिरोधक दवा) देखकर उसके होश उड़ गए।
गर्भनिरोधक गोली देख मां के उड़ गए होश
मां ने बेटी से गोलियों के बारे में पूछा तो उसने ठीक से जवाब नहीं दिया। फिर उससे जब समझाकर और प्यार से पूछा गया तो उसने बताया कि 9 महीने पहले दीपकुमार से मिली थी और उसने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। पूरा माजरा समझ घरवालों के होश उड़ गए और उन्होंने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई। 13 सितंबर को थाने में पहुंचे और प्यार के नाम पर नाबालिग बेटी का यौन उत्पीड़न करने की केस दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 (2), 366 IPC 3, 4 POCSO Act 2012 के तहत केस दर्ज कर लिया।
माता-पिता को जवान होती बेटी से बातचीत करने की जरूरत
नाबालिग लड़की के साथ प्यार के नाम पर शारीरिक उत्पीड़न की ये कोई नई घटना नहीं हैं। जरूरत है बच्चियों को शिक्षा देने की। माता-पिता को चाहिए कि वो अपनी जवान हो रही बेटी के साथ बातचीत करें। उसे बताए कि उनके लिए क्या सही है और क्या गलत। दरअसल, जब लड़कियां बड़ी होती है तो हार्मोंस में बदलाव होता है और वो विपरित लिंग के प्रति आकर्षित हो जाती हैं। जिसका फायदे ऐसे लोग उठाते हैं।
और पढ़ें:
भारत की बस एक चीज खाकर 40 की उम्र में 20 की लगती है ये महिला, तनाव से भी रखती है दूर
माता-पिता से नहीं मिला प्यार,तो 21 साल की लड़की ने 9 लाख खर्च कर शरीर का कर लिया ये हाल
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.