ब्लैक डायरी: शादी होने वाली है, लेकिन मैं वर्जिन नहीं हूं, डर है कि ....

कहते हैं पति-पत्नी के रिश्ते में कोई बात छुपी नहीं होनी चाहिए। लेकिन शादी से पहले कोई वाकया हो तो क्या उसका जिक्र करना पार्टनर को जरूरी होता है। ये सवाल शादी के बंधन में बंधने से पहले हर कोई जानना चाहता है।

Nitu Kumari | Published : Aug 23, 2022 12:25 PM IST

ब्लैक डायरी:सफल शादी के लिए कुछ लोग लड़की की वर्जिनिटी को अहम मानते हैं। लोग इसे लड़की के कैरेक्टर से जोड़कर देखते हैं। यहीं वजह है कि लड़की के मन में शादी के दौरान वर्जिनिटी को लेकर डर बना रहता है। प्रियंका (बदला हुआ नाम) भी इन दिनों इसी सोच में मरी जा रही है। फरवरी 2023 में उसकी शादी होने वाली है। अपने मंगेतर से वो लगातार बात भी करती है। उसे चाहने भी लगी है। लेकिन वो डरती है उस रात के बारे में सोचकर जब उसने अपनी वर्जिनिटी को खो दिया था।

मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली प्रियंका का ब्वॉयफ्रेंड था और एक बार उसका शारीरिक संबंध उससे बन गया था। लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया। अब प्रियंका की अरेंज मैरेज होने वाली है। सगाई के बाद दोनों की हर रोज बात होती है। दोनों एक दूसरे को अच्छे भी लगने लगे हैं। लेकिन प्रियंका अपने पास्ट के बारे में बताए या ना बताए इसे लेकर चिंतित रहती है। वो सोचती है कि शादी के बाद अगर उसके पति को ये पता चल जाए कि वो वर्जिन नहीं है तो क्या होगा। प्रियंका कहती हैं,'मैं वर्जिन नहीं हूं और इस डर से शादी की तैयारी खुलकर नहीं कर पा रही हूं। समझ नहीं आ रहा है क्या करूं?'

एक्सपर्ट की राय- प्रियंका आपके अंदर जो डर पल रहा है सबसे पहले तो उसे निकाल दीजिए। शादी से पहले आपकी जिंदगी कैसी थी इसका जिक्र होने वाले पति से करना जरूरी नहीं है। सफल शादी के लिए वर्जिन होना जरूरी नहीं है। बल्कि रिश्ते में प्यार होना जरूरी है। शादी के बाद सिर्फ पति के लिए समर्पित होना जरूरी है। रही बात पति को वर्जिनिटी के बारे में पता चलने की तो यह सिर्फ शारीरिक संबंध बनाने से नहीं टूटती है। कई बार हाइमन बचपन में ही फट जाता है। तो कई महिलाओं में यह होता भी नहीं हैं। इसलिए अगर पहली बार संबंध बनाने पर भी लड़कियों को ब्लीडिंग नहीं होती तो इसका मतलब ये नहीं कि वो वर्जिन नहीं है। 

अगर आप अपने रिश्ते में ईमानदार रहने के लिए पति को अपने पास्ट के बारे में बता देती हैं तो जरूरी नहीं है कि वो इसे समझेगा। हो सकता है इसका असर उल्टा हो जाए। वो किस तरह इसे लेकर रिएक्ट करेगा आपको नहीं पता। इसलिए पास्ट से जुड़ी हर बात को भूल जाएं और आगे बढ़ें। 

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है, जिसमें हम कुछ ऐसे रिश्तों के राज आपको बताते हैं जो कहीं सीने में दबे हुए रहते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

बिना लिंग के पैदा हुए इस शख्स को जानें कैसे मिली 'सेक्स लाइफ'

मेनोपॉज ने एहसास कराया कि मैं अपने पति से नफरत करती हूं, पढ़ें एक औरत की दिल को छूने वाली कहानी

ब्लैक डायरी: पत्नी हर रोज बिस्तर पर देती है 'धोखा'

Share this article
click me!