
लाइफस्टाइल डेस्क। लड़कियों की कुछ आदतें ऐसी होती हैं, जिनसे उनके बॉयफ्रेंड परेशान हो जाते हैं। अक्सर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड पर शक करती हैं। उनसे ऐसे-ऐसे सवाल करती हैं कि लड़के एक हद के बाद तंग आ जाते हैं। कोई भी रिलेशनशिप तभी लंबे समय तक चल पाता है, जब पार्टनर एक-दूसरे पर भरोसा करें और एक-दूसरे की इज्जत करें। साथ ही, एक-दूसरे की फैमिली लाइफ में भी ज्यादा दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए। रिलेशनशिप में अगर पार्टनर्स को स्पेस न मिले तो उनका परेशान हो जाना स्वाभाविक है। जानते हैं कि लड़कियों की वे कौन-सी बातें है जो उनके बॉयफ्रेंड्स को ज्यादा ही समस्या में डाल देती हैं।
1. अपने इशारे पर नचाना
बहुत लड़कियां ये सोचती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड उनकी इजाजत के बगैर कोई काम नहीं करे। वे पार्टनर को अपने इशारे पर नचाना चाहती हैं। उनमें डोमिनेट करने की टेन्डेंसी होती है। वे सोचती हैं कि उनका बॉयफ्रेंड हर काम उनसे पूछ कर करे। लेकिन यह संभव नहीं है। शुरुआत में तो लड़के एक हद तक एडजस्ट करते हैं, लेकिन जब वे ज्यादा परेशान हो जाते हैं तो फिर रास्ता बदल देते हैं।
2. शक करना
ज्यादातर लड़कियां अपने बॉयफ्रेंड पर ये शक करती हैं कि उसका रिलेशन किसी और से तो नहीं बन रहा। अगर वे अपने बॉयफ्रेंड को फोन करती हैं और फोन लंबे समय तक इंगेज आता है तो उनका शक बढ़ जाता है। इसके बारे में वे पूछताछ करती हैं। फोन चेक करती हैं। बॉयफ्रेंड के सोशल मीडिया अकाउंट तक पर नज़र रखती हैं। ऐसे में लड़के तंग हो जाते हैं।
3. पजेसिव होना
रिलेशनशिप में एक हद तक हर कोई पजेसिव होता है। इसका मतलब है कि अपने पार्टनर के लिए उनमें एक जुनून पाया जाता है। ऐसे लोग चाहते हैं कि उनका पार्टनर सिर्फ उनसे ही ताल्लुक रखे। अगर वह किसी और से कोई दूसरी बात भी करता है तो प्यार में पजेसिव हो चुके लोगों को यह नागवार गुजरता है। रिश्ते में पार्टनर्स को स्पेस की भी जरूरत होती है। अगर लड़की बॉयफ्रेंड को लेकर ज्यादा पजेसिव हो तो फिर दूरी बढ़ सकती है।
4. इमोशनल ब्लैकमेल
कई लड़कियों की आदत होती है कि वे अपने प्यार का हवाला देकर बॉयफ्रेंड को कुछ भी करने को कहती हैं। उनसे अपनी हर बात मनवाना चाहती हैं। कई बार वे अपने बॉयफ्रेंड से ऐसाी डिमांड कर डालती हैं, जिसे पूरा करना उसके वश में नहीं होता। शुरुआती दौर में तो लड़के किसी तरह उन्हें खुश रखने के लिए कुछ भी करने को तैयार रहते हैं, पर बाद में उन्हें अवॉइड करने लगते हैं।
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.