
रिलेशनशिप डेस्क : इन दिनों भारत में शादियों का सीजन चल रहा है और हर दिन हजारों जोड़े विवाह के बंधन में बंध रहे हैं। शादी ब्याह के दौरान पार्टी-शार्टी भी खूब चलती है और खासकर दूल्हे पक्ष के लोग बारात में खूब शराब पीकर धमाचौकड़ी मचाते हैं। लेकिन हाल ही में हरिद्वार के हल्द्वानी से ऐसा मामला सामने आया, जहां पर दूल्हे को अपने दोस्तों के साथ शराब पीना भारी पड़ गया। आइए आपको बताते हैं इस अनोखी बारात के बारे में...
क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह मामला उत्तराखंड के हल्द्वानी से है, जहां रविवार रात गैस गोदाम रोड पर एक शादी हॉल में लड़का-लड़की की शादी हो रही थी। शादी की सारी रस्में अच्छे से चल रही थी। सज धज के दूल्हा घोड़ी चढ़ा और दुल्हन को बिहाने पहुंचा, बारातियों का धूमधाम से स्वागत किया गया। दूल्हा दुल्हन की वरमाला भी हो गई थी। लेकिन वरमाला के बाद दूल्हा अपने दोस्तों संग शराब पीने चला गया और शराब के नशे में अजीबोगरीब हरकतें करने लगा। जिसे देखकर दुल्हन का पारा चढ़ गया और उसने शादी करने से इनकार कर दिया।
लड़की पक्ष ने लगाया आरोप
दुल्हन पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया कि सिर्फ दूल्हा ही नहीं बल्कि उसके जीजा और दोस्त भी शराब के नशे में धुत होकर खाने को लेकर खूब हंगामा कर रहे थे। इतना ही नहीं उन्होंने 5 लाख कैश और एक कार देने की डिमांड भी कर दी थी। लड़की पक्ष वालों को ये इतना नागवार गुजरा कि उन्होंने साफ कह दिया कि वह यह शादी नहीं करेंगे।
दुल्हन ने उल्टे पैर लौटाई बारात
गई घंटों तक हंगामा जारी रहा। इस बीच पुलिस भी वहां पहुंच गई। इस संबंध में मौखिक शिकायत भी दर्ज की गई। दोनों पक्ष के लोग आपसी समझौते में लगे हुए थे, लेकिन दुल्हन ने साफ कह दिया कि वह ऐसे शराबी लड़के से शादी नहीं करेगी और बारात को उल्टे पांव लौटना पड़ा। इतना ही नहीं लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे पक्ष से शादी की तैयारियों में खर्च हुए पैसे की भरपाई की मांग भी की है जिस पर लड़के वालों ने सहमति जता दी है।
और पढ़ें: जरूरी नहीं की हर कोई 'आफताब' हो...रिश्ते में ये 6 चीज अच्छे पुरुष अपने साथी से कभी नहीं करते
26/11 को याद कर इमोशनल हुए बेबी मोशे, कहा- मेरे जैसी पीड़ा किसी और को ना मिले
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.