क्या पार्टनर आपको धोखा दे रहा है? इन 5 संकेतों से चल सकता है इसका पता

Published : Jan 31, 2020, 11:30 AM IST
क्या पार्टनर आपको धोखा दे रहा है? इन 5 संकेतों से चल सकता है इसका पता

सार

रिलेशनशिप में पार्टनर द्वारा धोखा दिए जाने की समस्या आम है। ऐसा नहीं कि सिर्फ पुरुष ही इस मामले में दोषी होते हैं, कई महिलाएं भी बेवफाई करने से बाज नहीं आतीं।

रिलेशनशिप डेस्क। रिलेशनशिप में पार्टनर से जब धोखा मिलता है तो इसका दर्द जानलेवा होता है। कोई भी संबंध आपसी भरोसे, विश्वास और एक-दूसरे के प्रति समर्पण की भावना से ही चल सकता है। लेकिन कुछ लोग ऐसे होते हैं, जो अपने पार्टनर से झूठ बोलते हैं। वे एक ही समय में कई लोगों से संबंध बनाने की कोशिश करते हैं। कहा जा सकता है कि ऐसे लोगों में प्यार की भावना नहीं होती। वे बस मौज-मजे के लिए फ्लर्ट करते हैं। फ्लर्ट करने और प्यार करने में काफी फर्क है। सवाल है कि लोग धोखा क्यों देते हैं। इसके पीछे कई वजहें हो सकती हैं। लेकिन अगर कोई अपने पार्टनर से संतुष्ट नहीं है तो इसके बारे में साफ बत कर सकता है। धोखा देना या बेवफाई ऐसी चीज है, जिससे लोगों का दिल टूट जाता है। खासकर, जो लोग काफी संवेदनशील होते हैं, उन्हें इससे बड़ा झटका लगता है। कुछ संकेतों से पहले ही पता चल सकता है कि पार्टनर धोखा दे रहा है। 

1. झूठ बोलना
जो लोग रिलेशनशिप में ईमानदार नहीं होते, वे अक्सर अपने पार्टनर से छोटी-छोटी बातों को लेकर भी झूठ बोलते हैं। अगर उन्हें कहीं जाना होता है, तो उसके बारे में सही बात नहीं बताते। वे कोई काम करने जा रहे हैं, इसकी भी जानकारी पार्टनर को देना जरूरी नहीं समझते। सच्चाई से बड़ा कोई गुण नहीं है। जो लोग अपने पार्टनर से सच नहीं बोल सकते, उनसे धोखा मिलने की संभावना ज्यादा होती है। 

2. पार्टनर की इज्जत नहीं करना
ऐसे लोगों की कमी नहीं जो पार्टनर से मतलब से ही काम रखते हैं। जब उन्हें जरूरत होती है तो पार्टनर से मिलते हैं और अपनी इच्छा पूरी करने के बाद निकल लेते हैं। ये लोग पार्टनर की इज्जत नहीं करते और समय-समय पर कड़वी बातें भी कहते रहते हैं। इनसे संभल कर रहना चाहिए।

3. ज्यादा समय बाहर बिताना
कुछ लोग पार्टनर के साथ कम समय ही बिताते हैं और छुट्टी के दिनों में भी ज्यादा समय घर से बाहर रहते हैं। ये कहां जाते हैं और किन लोगों के साथ समय बिताते हैं, इसके बारे में पार्टनर को बताना जरूरी नहीं समझते और पूछने पर गुस्सा करने लगते हैं। ऐसे लोग भी धोखा दे सकते हैं और बेवफाई कर सकते हैं। 

4. पार्टनर पर संदेह करना
कहा जाता है कि जो जैसे स्वभाव का होता है, दूसरों को भी वैसा ही समझता है। धोखेबाज किस्म के लोग अक्सर अपने पार्टनर को शक की निगाह से देखते हैं और गैरजरूरी पूछताछ भी करते हैं। ऐसे लोगों की आदत हर बात पर टोकाटाकी करने की होती है। ये भी रिलेशनशिप में समर्पित नहीं होते। 

5. छुप कर करते फोन पर बातें
जो लोग किसी का फोन आने पर सबके समाने बात करने की जगह एकांत में चले जाते हैं और छुप कर बातें करना पसंद करते हैं, वे भी पार्टनर को धोखा दे सकते हैं। ऐसे लोग अपने दोस्तों और संपर्कों के बारे में पार्टनर को कुछ भी नहीं बताते और हर मामले में ज्यादा ही सीक्रेसी बरतते हैं। 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!