विदेश से लौटा पति तो दो बीवियों का शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस का भी हुआ बुरा हाल

Published : Aug 23, 2022, 08:04 PM IST
विदेश से लौटा पति तो दो बीवियों का शुरू हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस का भी हुआ बुरा हाल

सार

विदेश से ये सोचकर शख्स घर लौटा था कि वो कुछ वक्त सुकून के पल गुजारेगा। लेकिन वहां पहुंच गई उसकी दो पत्नियां और फिर जो हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ इसे देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। 

रिलेशनशिप डेस्क. एक घर में दो बीवी हो और वहां झगड़े ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है। बिहार के जमुई में सौतनों के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा हुआ और पति देखता रह गया। यहां तक की पुलिस भी दोनों की लड़ाई रोकने में कामयाब नहीं हो पाई। वैसे तो कहानी बिहार के जमुई की है लेकिन इसके तार पश्चिम बंगाल के आसनसोल से जुड़ा है। चलिए पूरा माजरा समझाते हैं।

महिसौढ़ी  के रहने वाला असगर की दो बीवी है। पहली पत्नी नसरीन परवीन और दूसरी नेहा परवीन है। नसरीन से असगर के दो बच्चे हैं। शादी के कुछ साल बाद असगर की मुलाकात आसनसोल में नेहा परवीन से हुई। दोनों ने शादी कर लिया। शादी के बाद नसरीन और नेहा एक ही घर में रहे। लेकिन असरगर विदेश नौकरी करने चला गया। इसके बाद नेहा अपने मायके आसनसोल चली गई। बताया जा रहा है कि जब असगर विदेश से आया तो नेहा परवीन आसनसोल से पुलिस को लेकर असगर के घर पहुंच गई। 

पुलिस के रोकने पर भी नहीं रुकी दोनों महिलाएं

यहां पर असगर की पहली पत्नी नसरीन और नेहा के बीच नोंकझोंक शुरू हो गई। फिर दोनों के बीच लात-घूंसे और चप्पल चलने लगे। आसनसोल पुलिस और जमुई पुलिस दोनों को रोकने की कोशिश की। लेकिन वो रुक ही नहीं रही थी। जिसके बाद आसनसोल पुलिस वापस लौट गई। 

क्या था पूरा मामला

वहीं जमुई पुलिस ने मीडिया से बताया कि आसनसोल की रहने वाली महिला की शिकायत पर बंगाल पुलिस यहां आई थी। हमारी मदद से वो असगर के घर छानबीन करने गई थी। इस दौरान उसके दोनों पत्नियों बीच झड़प हो गई। चूंकि बंगाल पुलिस के पास असगर की गिरफ्तारी का कोई वारंट नहीं था इसलिए वो वापस लौट गई।वहीं दूसरी तरफ नसरीन प्रवीण ने नेहा परवीन और पुलिस पर घर में जबरदस्ती घुसने और मारपीट करने का आरोप लगाया है। जमुई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

इस्लाम में दो शादी की मंजूरी

बता दें कि इस्लाम में पुरूष दो विवाह कर सकते हैं। वो पहली पत्नी से बिना तलाक लिए दूसरी बार शादी कर सकते हैं। वहीं हिंदू लॉ में बिना पहली पत्नी को तलाक दिए दूसरी शादी गैरकानूनी होती है। कुछ विशेष परिस्थितियों में हिंदू दूसरी शादी कर सकते हैं।

और पढ़ें:

ब्लैक डायरी: शादी होने वाली है, लेकिन मैं वर्जिन नहीं हूं, डर है कि ....

बिना लिंग के पैदा हुए इस शख्स को जानें कैसे मिली 'सेक्स लाइफ'

युवा भारतीयों को दिल की बीमारी का अधिक खतरा, जानें इसके पीछे की वजह

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!