जॉब करने वाली पत्नी को पति ने दिया थर्ड डिग्री, बुरी तरह पीटा-चेहरे से बहा खून तो दरिंदे ने वीडियो किया वायरल

केरल के तिरुवनंतपुरम में 27 साल के एक शख्स ने पहले पत्नी कि पिटाई की, फिर इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने उत्पीड़न के पीछे जो वजह बताया है वो हैरान करने वाला है।

Nitu Kumari | Published : Oct 20, 2022 8:45 AM IST / Updated: Oct 20 2022, 05:39 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. वो परिवार के ऊपर कर्ज के बोझ को कम करने के लिए घर से बाहर कदम निकाली थी। वो पति की जिम्मेदारी को कम करने के लिए जॉब करने जा रही थी। लेकिन यही बात उसके पति को नागवार गुजरी। पत्नी का सहयोग करने की बजाय उसने उसके साथ ऐसा व्यवहार किया जिसे जानकर लोग दंग रह गए। कहानी केरल के तिरुवनंतपुरम से जुड़ी है। जहां 27 साल के शख्स ने अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई की। अब वो सलाखों के पीछे हैं।

क्या है पूरा मामला

Latest Videos

बताया जा रहा है कि 27 साल के दिलीप को अपनी पत्नी का नौकरी करना पसंद नहीं था। लेकिन महिला उसके इच्छा विरुद्ध नौकर पर जा रही थी। पीड़िता का कहना है कि वह कर्ज चुकाने के लिए नौकरी पर जा रही थी। इसे लेकर दोनों के बीच लगातार लड़ाई-झगड़े होते थे। हालांकि रोज-रोज विवाद को देखते उसने नौकरी छोड़ने का मन बना लिया था। लेकिन दिलीप पर भूत सवार था। वो उसकी उसकी बेरहमी से पिटाई करता है। इसके बाद वीडियो बनाकर ऑनलाइन पोस्ट कर देता है।

वीडियो से सच आया सामने

वीडियो में दिलीप को कहते सुना जा सकता है कि उसने अपनी पत्नी को बेरहमी से मारा है। महिला के चेहरे पर खून बहता देखा जा सकता है। वीडियो के अंत में दिलीप कहता है कि उनकी पत्नी दोबारा काम पर नहीं जाएगी। इस घटना के बाद उनकी पत्नी ने मलयंकीझू पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। इसके आधार पर दिलीप को गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उस पर धारा 307, 323, 324 और  294 (बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। (नोट:वीडियो में काफी सेंसटिव कंटेंट हैं, इसलिए यहां नहीं पोस्ट किया गया है।)

पति-पत्नी का रिश्ता पड़ता जा रहा कमजोर
पति-पत्नी का रिश्ता कमजोर पड़ता जा रहा है। जरा सी बात होती नहीं है कि दोनों आपा खो देते हैं। कभी पत्नी के गुस्से का शिकार पति होता है तो कभी इसका उल्टा होता है। बेहतर समाज के लिए इस रिश्ते को बचा रहना बहुत जरूरी है। अगर पति-पत्नी का रिश्ता खराब होता है तो इसका असर बच्चे पर पड़ता है। 

और पढ़ें:

कोरोना की वजह से वक्त से पहले लड़कियां हो रही हैं 'जवान', हैरान करने वाला खुलासा

हिंदुओं की तुलना में मुसलमानों में बाल विवाह और प्रेग्नेंसी 30 प्रतिशत ज्यादा, पढ़ें हैरान करने वाली खबर

Share this article
click me!

Latest Videos

'जीजा ये पकड़ 60 हजार... नहीं बचना चाहिए मेरा पति' पत्नी ने क्यों दी पति की सुपारी, खौफनाक है सच
रोया और अपने ही घर में 27 घंटे टॉर्चर झेलता रहा इंजीनियर,खौफनाक रात में गवांए 35 लाख
हॉस्टल में बलिः स्कूल को चमकाने के लिए 3 टीचरों ने छीना एक मां का लाल
'जहर' बन गए कंगना रनौत के ये 5 बयान, इस वजह से बार-बार शर्मिंदा हुई BJP
एक थी महालक्ष्मी! फ्रिज से शुरू हुई कहानी पेड़ पर जाकर हुई खत्म, कागज के पर्चे में मिला 'कबूलनामा'