जानें वो 5 बातें जो मैरिज के बाद भी नहीं बदलतीं

 बहुत से लोग सोचते हैं कि शादी के बाद जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है, लेकिन सच्चाई यह है कि पूरी तरह से ऐसा नहीं होता। इसलिए चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
 

Asianet News Hindi | Published : Sep 2, 2019 7:29 AM IST / Updated: Sep 02 2019, 01:01 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। ज्यादातर युवा यह सोचते हैं कि शादी के बाद जिंदगी बदल जाएगी। खुशहाली ही खुशहाली ही रहेगी। खासकर, लड़कियां शादी को लेकर बहुत खूबसूरत ख्वाब देखती हैं, पर वास्तव में शादी के बाद जीवन की कठिनाइयां, समस्याएं और चुनौतियां बनी ही रहती हैं। इसलिए इसे लेकर रियलिस्टिक अप्रोच रखना चाहिए, ताकि शादी के बाद अहर मुश्किलों का सामना करना पड़े तो नेगेटिविटी ना आए। जानते हैं, शादी के बाद भी किन चीजों में कई बदलाव नहीं आता।

1. पर्सनैलिटी
पर्सनैलिटी एक ऐसी चीज है, जिसमें शादी होने से अचानक कोई बदलाव वहीं आता। आपका व्यक्तित्व जैसा पहले होता है, वैसा ही शादी के बाद भी रहता है। यह हसबैंड और वाइफ, दोनों के लिए सच है। यह अलग बात है कि शादी के बाद आपके व्यक्तित्व में कुछ बदलाव होता है, पर यह धीरे-धीरे होता है और परिस्थितियों पर निर्भर करता है। जो भी हो, सकारात्मकता बनाए रखनी चाहिए।

Latest Videos

2. अचानक कुछ नहीं बदलता
लोग सोचते हैं कि शादी होते ही उनकी लाइफ में बड़ा चेंज आ जाएगा। जिंदगी खूबसूरत हो जाएगी। लेकिन यह परिस्थितियों पर निर्भर करता है। अगर परिस्थितियां अनुकूल हैं, तो शादी के बाद भी सब सही रहेगा, लेकिन अगर आपके जीवन में संघर्ष है तो वह बना ही रहेगा और समय से स्थिति बदलेगी। इसलिए यह सोचना कि शादी के बाद जिंदगी फूलों का सेज हो जाएगी, सही नहीं है।

3. आपका रिश्ता
शादी के साथ एक नया रिश्ता जुड़ता है, पर पुराने रिश्ते बने रहते हैं। अगर आपको लगता है कि शादी के साथ सारे रिश्ते बदल जाएंगे तो यह सोचना गलत होगा। आपके पेरेंट्स और दूसरे रिलेटिव्स से आपका रिश्ता पहले जैसा ही होगा और उनकी अपेक्षाएं भी पहले की तरह ही होंगी।

4. परिपक्वता का स्तर
बहुत से लोग सोचते हैं कि शादी होते ही वे परिपक्व हो गए। उन्हें लगता है कि वे ज्यादा समझदार और जिम्मेदार हो गए, पर वास्तव में ऐसा नहीं होता। किसी व्यक्ति की मेच्योरिटी का जो लेवल शादी के पहले होता है, वही शादी के बाद भी होता है। इसमें बदलाव आने में समय लग जाता है।

5. जीवन की कठिनाइयां
अगर कोई यह महसूस करता है कि शादी होते ही जिंदगी की सारी मुश्किलें दूर हो जाएंगी, तो वह कल्पना की दुनिया में जी रहा है। वास्तविकता यही है कि आपकी समस्याएं पहले जैसी ही होती हैं। यह अलग बात है कि शादी होने के बाद आपको कुछ नई मुश्किलों का सामना करना पड़े। इसलिए हमेशा अपनी सोच को रियलिस्टिक रखें और कल्पना की उड़ान भरने से बचें। 
   

Share this article
click me!

Latest Videos

इस एक शर्त पर Hezbollah को बख्श देगा Israel, लेकिन हूतियों की खैर नहीं! । Nasrallah
500 के नोट पर अनुपम खेर की तस्वीर, एक्टर ने पकड़ा माथा-जानें वायरल वीडियो का सच। Anupam Ker
मिथुन चक्रवर्ती को मिल चुके हैं ये 10 बड़े अवार्ड्स, अब मिलेगा दादा साहब फाल्के
चुनाव से पहले गाय 'राज्यमाता' घोषित, महाराष्ट्र सरकार ने खेल दिया बड़ा दांव
नवरात्र 2024: नोट कर लें 03 अक्टूबर को कलश स्थापना के 6 सबसे शुभ मुहूर्त