रिलेशनशिप में महिलाएं क्यों बनाती हैं दूरी, जानें ये 4 कारण

कहा गया है कि महिलाओं के स्वभाव को समझना आसान नहीं है। कई बार महिलाएं रिलेशनशिप में लंबे समय तक रहने के बावजूद अचानक दूरी बनाने लगती हैं। यह बात उनके हाव-भाव, बातचीत और अंदाज से झलकने लगती है। पुरुषों के लिए इसे समझ पाना मुश्किल हो जाता है और वे घुटन में जीने लगते हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Oct 21, 2019 9:37 AM IST / Updated: Oct 21 2019, 03:11 PM IST

लाइफस्टाइल डेस्क। कहा गया है कि महिलाओं के स्वभाव को समझना आसान नहीं है। कई बार महिलाएं रिलेशनशिप में लंबे समय तक रहने के बावजूद अचानक दूरी बनाने लगती हैं। यह बात उनके हाव-भाव, बातचीत और अंदाज से झलकने लगती है। पुरुषों के लिए इसे समझ पाना मुश्किल हो जाता है और वे घुटन में जीने लगते हैं। इससे तनाव बढ़ता है। कई बार बातचीत करने से समझ में आ जाता है कि कोई महिला रिलेशनशिप से क्यों कतराने लगी है, लेकिन अक्सर एक रहस्यमय चुप्पी ओढ़ लेने से पुरुषों को इसका पता नहीं चल पाता। जाहिर है, महिला अपने पुरुष साथी को बिना कुछ बताए उसका साथ छोड़ देना चाहती है। इसके बावजूद कुछ बातों से इसका अंदाज लगाया जा सकता है कि महिलाएं दूरी क्यों बनाने लगती हैं।

1. असुरक्षा की भावना
अक्सर महिलाओं में असुरक्षा की भावना घर कर जाती है। कई बार जब वे देखती हैं कि किसी व्यक्ति ने अपनी प्रेमिका को धोखा दिया। उसके साथ रिश्ता बनाने के बाद वह अपने वायदे से मुकर गया। इस बीच, उसने उससे हर तरह के संबंध भी बना लिए और फिर छोड़ दिया तो उन्हें अपने पार्टनर को लेकर भी इसी तरह का शक होने लगता है। ऐसा तब ज्यादा होता है, जब वे अपने पार्टनर के संपर्क में हमेशा नहीं रहतीं। इस शक और असुरक्षा की भावना के चलते भी महिलाएं रिलेशनशिप में पीछे हटने लगती हैं।

2. अगर पता चले पहले था अफेयर
अगर पुरुष का पहले कोई अफेयर रहा हो और महिला को इसके बारे में किसी दूसरे जरिए से पता चल गया हो तो वे अपनी स्थिति को लेकर चिंतित हो जाती हैं। उन्हें लगता है कि कुछ समय तक मौज-मस्ती करने के बाद उनका प्रेमी कहीं उन्हें छोड़ न दे। ऐसी हालत में वे खुद को बिल्कुल असहाय समझने लगती हैं। उन्हें बदनामी का डर भी होता है। इस वजह से भी महिलाएं पीछे हट जाना ही ठीक समझती हैं।

3. उपेक्षित महसूस करना
अगर आप अपने पार्टनर के साथ किसी भी महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा नहीं करते, कोई काम करने से पहले उसकी राय नहीं लेते या अगर वह कोई सलाह देती हो तो उस पर जरा भी ध्यान देने की जरूरत महसूस नहीं करते तो ऐसे में आपकी प्रेमिका उपेक्षित महसूस करने लगती है। उसमें हीनता का भाव भी आ जाता है। इससे बचने के लिए वह रिश्ते से अलग हो जाना ही बेहतर समझती है।

4. झूठ पकड़ा जाना
अगर आप अपनी पार्टनर से किसी बात को लेकर झूठ बोलते हों और वह झूठ पकड़ लिया जाता हो तो ऐसी हालत में वह रिश्ते से अलग होने का ऑप्शन अपना लेगी। प्यार के रिश्ते में दुराव-छुपाव और झूठ नहीं चलता। इस रिश्ते में लोग अपने पार्टनर को अपना राजदार बनाते हैं। जो बात किसी से नहीं कही जा सकती, वो पार्टनर से कही जाती है। अगर आप झूठ बोलेंगे तो कभी ना कभी जरूर पकड़े जाएंगे। इसके बाद आप किसी महिला से यह उम्मीद न करें कि वह आपके साथ रिलेशनशिप में रहेगी।    

  

Share this article
click me!