72 साल पुरानी इस बुजुर्ग कपल की लव स्टोरी से सीख सकते हैं रिश्तों का सीक्रेट, ये टिप्स कभी नहीं होंगे फेल

Published : Apr 08, 2021, 04:10 PM IST
72 साल पुरानी इस बुजुर्ग कपल की लव स्टोरी से सीख सकते हैं रिश्तों का सीक्रेट, ये टिप्स कभी नहीं होंगे फेल

सार

खास बात ये है कि उम्र गुजरने के साथ ही इस कपल का प्यार और मजबूत होता गया। अब इस बुजुर्ग कपल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बुजुर्ग कपल ने अपनी 72 साल की शादीशुदा जिंदगी के सीक्रेट को शेयर किया है। 

रिलेशनशिप डेस्क। आज जहां रिश्ते बनते और बिगड़ते रहते हैं। छोटी छोटी बातों पर पति पत्नी में मन मुटाव हो जाता है वहीं इस बुजुर्ग की 72 साल की लव स्टोरी आपको मोटीवेट कर देगी। दादा की उम्र 101 साल और दादी की उम्र 90 की है। खास बात ये है कि उम्र गुजरने के साथ ही इस कपल का प्यार और मजबूत होता गया। अब इस बुजुर्ग कपल का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बुजुर्ग कपल ने अपनी 72 साल की शादीशुदा जिंदगी के सीक्रेट को शेयर किया है। आइये आपको भी बतातें है क्या है वो सीक्रेट जिससे प्यार हमेशा जवां रहा है। 

यूं नहीं होगा मनमुटाव 

बुजुर्ग कपल ने सफल शादी के लिए जो बात बताई वो है एक साथ खाना खाना। यानि कि पूरे दिन में एक समय का खाना आप अपने पार्टनर के साथ करें। इससे रिश्ते में प्रेम बना रहता है। सिर्फ इतना ही नहीं खाने के समय पॉजिटिव बातें करें, हंसी ठिठौली करें। खुद एक दूसरे को खाना परोसें। 

कुछ भी हो साथ नहीं छोड़ें
लाइफ में कितने भी उतार चढ़ाव आएं लेकिन एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ें। हमेशा एक दूसरे हाथ पकड़कर मुश्किल समय को पार करें। इससे आपके रिश्ते की डोर कभी नहीं टूटेगी। आपका पार्टनर भी आप पर भरोसा करेगा। 

बातों को साझा करें
लाइफ में कोई भी डिसीजन लेना है तो अपने पार्टनर से जरूर पूछें। ये आपके पार्टनर को आपकी जिंदगी में उसकी अहमियत बताता है। सलाह लेना, बातें करना जरूरी है। और ये बात आप इस बुजुर्ग कपल से बहुत अच्छे से सीख सकते हैं। 

एक दूसरे को सॉरी बोलें 
आपके और आपके पार्टनर के बीच कोई अनबन हुई है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप इंतजार करें कि वो आपसे सॉरी कहेंगे तभी आपका गुस्सा शांत होगा। बल्कि गुस्से पर प्यार को हावी कर अपने पार्टनर को पहले सॉरी बोलें ताकि बात बढ़े नहीं रिश्ता की डोर मजबूत हो जाएय़ 

अब बुजुर्ग कपल का ये वीडियो देखिए

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!