
रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में जब इंसान होता है तो सोचने समझने की शक्ति खो देता है। अच्छे बुरे का फर्क समझने की शक्ति लड़कियां मानों खो देती हैं। श्रद्धा मर्डर की तरह झारखंड के साहिबगंज से भी एक केस सामने आया है। यहां पर पति ने पत्नी को मारकर शव के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद इसे फेंक कर अपनी काली करतूत छुपाने की कोशिश की। लेकिन कहते हैं ना अपराध कानून की नजर से बच नहीं सकता है। पुलिस ने शव के कई टुकड़े बरामद किए और आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इलेक्ट्रिक कटर से पत्नी के शव के किए 12 टुकड़े
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 22 साल की रबिका पहाड़िन गोंडा पहाड़ की रहने वाली थी। उसने बेलटोला में रहने वाले दिलदार अंसारी के साथ प्रेम विवाह किया था और उसके घर पर रह रही थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे थे। घर में तनाव से परेशान पति ने एक खतरनाक प्लान बनाया। उसने पत्नी की हत्या कर दी और फिर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसने बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया।
आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
शनिवार शाम (17 दिसंबर) की शाम को जब कुत्ते पैर और सीने को नोच-नोच कर खा रहे थे तब किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। जिसके बाद पुलिस ने क्षत-विक्षत शव के 12 टुकड़े को बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी।
दिल्ली में आफताब ने श्रद्धा को दी थी दर्दनाक मौत
बता दें कि दिल्ली में श्रद्धा वाकर केस को जानकर पूरा देश हिल गया था। छतरपुर इलाके में किराए के मकान में लिव इन में रह रहे आफताब पूनावाला ने झगड़े के बाद अपनी प्रेमिका श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े करके 18 दिनों तक फ्रिज में रखा। फिर एक एक करके उसके जंगल में जाकर फेंकता था। अभी भी इस केस की तहकीकात चल रही है।
और पढ़ें:
हाय रे शौक! 40 लाख रुपए खर्च कर इन मैडम ने बिगाड़ दी चेहरे का लुक, अभी भी नहीं हैं रुकने वाली
स्पर्म काउंट बढ़ाने से लेकर कैंसर के खतरे तक को कम करता है इस चीज का पानी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.