यहां हुआ श्रद्धा मर्डर जैसा एक और केस, प्रेमी से पति बने हैवान ने पत्नी को मारकर शव के किए 12 टुकड़े

दिल्ली में श्रद्धा मर्डर केस (sharaddha murder case) की आग शांत नहीं हुई थी कि एक और ऐसी ही घटना झारखंड से सामने आ गई हैं। यहां पर लव मैरेज करना एक महिला को भारी पड़ गया। पुलिस को उसके शव के कई टुकड़े बरामद हुए हैं। 

Nitu Kumari | Published : Dec 18, 2022 5:23 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में जब इंसान होता है तो सोचने समझने की शक्ति खो देता है। अच्छे बुरे का फर्क समझने की शक्ति लड़कियां मानों खो देती हैं। श्रद्धा मर्डर की तरह झारखंड के साहिबगंज से भी एक केस सामने आया है। यहां पर पति ने पत्नी को मारकर शव के कई टुकड़े कर दिए। इसके बाद इसे फेंक कर अपनी काली करतूत छुपाने की कोशिश की। लेकिन कहते हैं ना अपराध कानून की नजर से बच नहीं सकता है। पुलिस ने शव के कई टुकड़े बरामद किए और आरोपी से पूछताछ कर रही है।

इलेक्ट्रिक कटर से पत्नी के शव के किए 12 टुकड़े

Latest Videos

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 22 साल की रबिका पहाड़िन गोंडा पहाड़ की रहने वाली थी। उसने बेलटोला में रहने वाले दिलदार अंसारी के साथ प्रेम विवाह किया था और उसके घर पर रह रही थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों के बीच लड़ाई-झगड़े होने लगे थे। घर में तनाव से परेशान पति ने एक खतरनाक प्लान बनाया। उसने पत्नी की हत्या कर दी और फिर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। इसके बाद उसने बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया।

आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शनिवार शाम (17 दिसंबर) की शाम को जब कुत्ते पैर और सीने को नोच-नोच कर खा रहे थे तब किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी।  जिसके बाद पुलिस ने  क्षत-विक्षत  शव के 12 टुकड़े को बरामद किया। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी। 

दिल्ली में आफताब ने श्रद्धा को दी थी दर्दनाक मौत

बता दें कि दिल्ली में श्रद्धा वाकर केस को जानकर पूरा देश हिल गया था। छतरपुर इलाके में किराए के मकान में लिव इन में रह रहे आफताब पूनावाला ने झगड़े के बाद अपनी प्रेमिका श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े करके 18 दिनों तक फ्रिज में रखा। फिर एक एक करके उसके जंगल में जाकर फेंकता था। अभी भी इस केस की तहकीकात चल रही है।

और पढ़ें:

हाय रे शौक! 40 लाख रुपए खर्च कर इन मैडम ने बिगाड़ दी चेहरे का लुक, अभी भी नहीं हैं रुकने वाली

स्पर्म काउंट बढ़ाने से लेकर कैंसर के खतरे तक को कम करता है इस चीज का पानी

Share this article
click me!

Latest Videos

आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
20 सबसे यंग चेहरे, जो हरियाणा चुनाव 2024 में बड़े-बड़ों को देंगे मात!
इन 8 जगहों पर अगर किया शर्म तो बर्बाद हो जाएगा जीवन!
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल