
रिलेशनशिप डेस्क. शादी के वक्त सात वचन देते हुए एक दूसरे का हाथ थामने वाले बाद में ना तो इन वचनों को याद रखते हैं और ना ही शादी की मर्यादा का ख्याल। हाल ही में ओडिशा से इस रिश्ते से जुड़ी एक भयावह कहानी सामने आई है। जहां अवैध संबंध के शक में पति ने अपनी पत्नी का गला काट दिया। इतना ही नहीं वो कटे हुए सिर को लेकर 12 किलोमीटर पैदल चलकर थाने पहुंचा। पढ़कर अंदर से कांप गए ना।
मामला ओडिशा के धेनकानल से जुड़ा है। यहां नाकाफोडी माझी अपनी पत्नी चंचला और दो बच्चों के साथ रहते थे। एक बेटे की शादी हो चुकी है। इससे समझ सकते हैं कि इस कपल की उम्र क्या होगी। जिस उम्र में नाकाफोडी और उसकी पत्नी चंचला के बीच रिश्ता और गहरा होना चाहिए था। उस उम्र में दोनों के बीच काफी दूरियां थीं। माझी को लगता था कि उसकी पत्नी का अफेयर चल रहा है। अवैध रिश्ते के शक में उन्होंने बेहद ही हैवानियत भरा काम किया।
झगड़े के बाद पति ने पत्नी की हत्या की
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों के बीच इसे लेकर विवाद हुआ और माझी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। अगले दिन वो अपनी पत्नी का कटा सिर लेकर पुलिस थाने जाने लगा। जो कि उसके घर से 12 किलोमीटर दूर थी। जब लोगों ने देखा तो उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।पुलिस के सामने माझी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। इसके बाद पुलिस ने उस हथियार को भी बरामद कर लिया है जिससे महिला की हत्या की गई है। इसके साथ ही मामला दर्ज कर लिया गया है।
दम तोड़ता रिश्ता
जिसके साथ सात जन्म का वादा करते हुए शादी की, उसकी जिंदगी खत्म करने के दौरान हैवान पति ने एक बार भी नहीं सोचा। इस कहानी में कौन गलत है और कौन सही इसके बारे में बात नहीं करते हैं। लेकिन पति-पत्नी के रिश्ते को शक कमजोर बना देता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कपल आपस में बैठकर बात करें और खत्म हो रहे भरोसे को फिर से कायम करें।
और पढ़ें:
2 साल के बच्चे को मार मां ने छोड़ा डराने वाला लेटर, 'शैतान औरत' का फिर हुआ ये हाल
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.