पुरुष को महिला ने किया ऐसा KISS की हो गई उसकी मौत, जानें क्या है मामला

Published : Aug 19, 2022, 12:34 PM ISTUpdated : Aug 19, 2022, 04:49 PM IST
पुरुष को महिला ने किया ऐसा KISS की हो गई उसकी मौत, जानें क्या है मामला

सार

क्या आपने कभी सुना है कि किस यानी कि चुम्मे की वजह से किसी की जान चली गई? अगर नहीं तो चलिए आज हम आपको बताते हैं कि एक ऐसी किस के बारे में जिससे पुरुष की जान चली गई।

रिलेशनशिप डेस्क : हमारे सामने आए दिन ऐसी घटनाएं होती हैं जो हमें आश्चर्यचकित कर देती हैं। लेकिन हाल ही में एक ऐसा मामला सामने आया जिसमें एक महिला ने जेल में कैद कैदी को ऐसी लिप किस की कि उससे उसकी मौत हो गई। कैदी की मौत के बाद महिला पर हत्या का आरोप लगा और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आइए  आपको बताते हैं क्या यह पूरा मामला और महिला ने ऐसी कैसी किस पुरुष को की कि उसकी जान चली गई...

क्या है पूरा मामला 
यह मामला अमेरिका के टेनसी की जेल में हुआ। जहां जोशुआ ब्राउन नाम का एक कैदी 7 साल की सजा काट रहा था। इस दौरान रेचल डोलार्ड नाम की महिला उससे मिलने पहुंची। दोनों ने एक दूसरे को किस किया। इस दौरान रेचल ने अपने मुंह से एक ड्रग ब्राउन के मुंह में डाल दिया, जिससे कुछ समय बाद उस कैदी की मौत हो गई। दरअसल, रेचल ने अपने मुंह पर मेथैंफेटामीन नाम का ड्रग्स रखा था, जो बेहद ही जहरीला होता है। बताया जा रहा है कि इस ड्रग की क्वांटिटी 14 ग्राम थी और ड्रग ओवरडोज की वजह से ही इस शख्स की मौत हो गई।

पहले भी कैदी को दिए थे ड्रग 
बताया जा रहा है कि रेचल ने ब्राउन से पहले भी कई बार मुलाकात की थी। फरवरी में जब दोनों की मुलाकात हुई थी, तो उस समय भी रेचल ने ब्राउन को ड्रग दिया था। इस बात का खुलासा खुद रेचल ने पूछताछ में किया। हालांकि, उसका इरादा ब्राउन को मारने का नहीं था, लेकिन ड्रग्स के ओवरडोज के चलते उसकी मौत हो गई।

महिला को किया गिरफ्तार 
जोशुआ ब्राउन की मौत के बाद रेचल डोलार्ड को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को जारी एक आधिकारिक बयान में रेचल पर ड्रग्स की तस्करी और हत्या करने का आरोप लगाया गया है। बता दें कि जोशुआ ब्राउन भी ड्रग्स के मामले में दोषी पाए जाने के बाद 11 साल की सजा काट रहा था। उसकी सजा 2029 में खत्म होने वाली थी, लेकिन उससे पहले ही जेल में उसकी मौत हो गई।

और पढ़ें: इस शख्स ने 9 महिलाओं से की शादी, सबके साथ 'बेड रोमांस' करने के लिए बनाया रोस्टर लेकिन अब...

बेटी ने किया प्यार तो पिता ने सोते वक्त की यह खौफनाक हरकत, सुनकर दिल दहल उठेगा

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!