
ब्लैक डायरी: दुनिया भर में ऐसे लोग हैं जो सेक्स को लेकर अजीबो गरीब ख्याल मन में पालते रहते हैं। एक ऐसे ही शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं जिसके मन में अपनी पत्नी को लेकर काफी गंदे ख्याल आते हैं। 37 साल का जियांश (बदला हुआ नाम) अपनी पत्नी को उसके जीजा जी के साथ सोते देखना चाहता है। वो इसके लिए योजना भी बना रहा है। उसे नहीं पता कि ये उसके लिए कितना खतरनाक हो सकता है। आइए पूरी कहानी जानते हैं।
बतौर जियांश, मैं 37 साल का हूं और मेरी पत्नी 36 साल की है। हमारी शादी को छह साल हो चुके हैं। मेरी पत्नी का जीजा 32 साल का है। जब भी हम मिलते हैं मैंने देखा है कि उनके बीच (पत्नी और जीजा) के बीच यौन केमिस्ट्री है। पत्नी ने हमेशा कहा है कि वो (जीजा) कितना अच्छा है। वो लंबा है, भूरे बाल हैं और चमकती आंखे हैं। जियांश आगे बताता है कि पिछले क्रिसमस जब वे दोनों नशे में थे तो एक दूसरे के साथ छेड़खानी कर रहे थे। यहां तक की मेरी पत्नी ने बड़े प्यार से उसके पीठ पर हाथ रखा। लेकिन मुझे इससे आपत्ति नहीं हुई। मैं इसे देखकर और उत्तेजित होने लगा था। तभी से मैंने अपनी पत्नी का उसके साथ सेक्स करने की कल्पना करते हुए देखने लगा हूं।
मैं और मेरी पत्नी फिर से एक बार उनके घर जाने की प्लानिंग कर रहे हैं। वहां पर हम दो से तीन दिन रहने वाले हैं। मैंने अपनी पत्नी को मेरे मन में चल रहे कल्पना के बारे में नहीं बताया है। लेकिन सोच रहा हूं कि अगर वो वहां जाती है और उसके मन में जीजा के प्रति यौन आकर्षण होगा तो आधी रात में दोनों जरूर मिलेंगे। मैं उन दोनों को सेक्स करते देखना चाहता हूं। क्या ये बात मुझे अपनी पत्नी को बतानी चाहिए?
एक्सपर्ट की राय-कभी-कभी हमारे पास मजबूत कल्पनाएं होती हैं जो विशेष रूप से रोमांचक लगती हैं क्योंकि वे बहुत वर्जित हैं।लेकिन वास्तव में, हो सकता है कि आपको अपनी पत्नी को किसी दूसरे पुरुष के साथ सेक्स करते देखने में आनंद न आए ।यह आपको जलन और परेशान कर सकता है। आप जो कल्पना कर रहे हैं, उसे भूलकर भी पत्नी को नहीं बताएं। सच तो यह है, यह कई रिश्तों और शादियों को बर्बाद कर सकता है। कल्पना करना आप नहीं रोक सकते हैं, लेकिन इसे भूलक भी साकार करने की मत सोचें।इसके बजाय, अपनी पत्नी से बात करें कि आपको क्या उत्तेजित करता है।
(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )
और पढ़ें:
जयमाला के बाद दूल्हे ने कर दी एक 'गंदी हरकत', दुल्हन ने मंडप शादी से किया इंकार
महिला ने गले में साधारण खराश को किया इग्नोर, माउथ कैंसर की हो गई शिकार, आप भूलकर भी ना करें ऐसा