
रिलेशनशिप डेस्क. एकतरफा प्यार को कुछ लोग दबा लेते हैं..तो कुछ लोग इतने पागल हो जाते हैं कि वो आगे पीछे सोचने की शक्ति खो देते हैं। हम आपको एक लव ट्रायंगल की कहानी बताने जा रहे हैं। जहां शख्स ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड को मारने के लिए घर के अंदर बम तैयार कर लिया। फिर इसे गिफ्ट रैप करके ब्वॉयफ्रेंड के घर पहुंच गया। इसके बाद जो हुआ वो काफी खतरनाक था।
कहानी अमेरिका के ओहियो की है जहां 32 साल के एलेक्जेंडर मैकॉय एक लड़की से प्यार करता था। उसका प्यार एकतरफा था। वो लड़की से सोशल क्लब के जरिए जुड़ा था और बातचीत भी करता था। जब उसने प्यार का इजहार किया तो लड़की ने उसे मना करते हुए कहा कि उसका ब्वॉयफ्रेंड हैं। वो उससे बहुत प्यार करती हैं। मैकॉय को ये बात पसंद नहीं आई। वो प्यार में इतना पागल हो चुका था कि वो लड़की को पाने के लिए उसके ब्वॉयफ्रेंड को मारने की खूनी प्लान बनाया।
7 घंटे का ड्राइव करके पहुंचा उसके घर
हालांकि घटना पुराना है लेकिन मैकॉय को दोषी करार दिया गया है। घटना की शुरुआत अक्टूबर 2020 से हुई। मैकॉय ने लड़की के ब्वॉयफ्रेंड को मारने के लिए होममेड बम तैयार किया। इसके लिए उसने अलग-अलग जगहों से बम बनाने का सामान खरीदी। क्योंकि वो पुलिस की निगाहों से बचना चाहता था। उसने कैश में हर जगह भुगतान किया। इसके बाद घर आकर उसने बम बनाया। बम के बनने पर उसने उसे गिफ्ट बॉक्स में पैक किया। 30 अक्टूबर 2020 को 7 घंटे की ड्राइव करके मैरीलैंड में मौजूद कैरोल काउंटी पहुंचा। यहीं पर लड़की का प्रेमी रहता था। इसके बाद गिफ्ट को उसने उसके दरवाजे पर रख दिया।
घर के बाहर बम रखा गिफ्ट रख कर हुआ गायब
घर के बाहर पोते के नाम का गिफ्ट रखा देखकर उसके दादा जी घर के अंदर लेकर गए। उसे रसोई में रख दिया। दिन भर वो वहां था। जब लड़की का ब्वॉयफ्रेंड घर पहुंचा और अपने नाम का गिफ्ट देखकर उसने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करके पूछा कि क्या उसने भेजा है। लेकिन जब तक कोई जवाब आता बम फट गया और घर में जोरदार आवाज हुई। बम फटने से लड़का बुरी तरह जख्मी हो गया था। सीना, पैर और शरीर का आगे का हिस्सा बुरी तरह जख्मी हो गया था। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। वहां पर उसकी कई सर्जरी की गई।
मैकॉय को हो सकती है 20 साल की सजा
घटना की जांच फेडरल एजेंसियों ने शुरू की। 10 मार्च 2021 को मैकॉय के घर की तलाशी ली गई। जहां बम बनाने का सामान मिला। पहले तो मैकॉय ने पुलिस को घूमाने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मैकॉय को दोषी पाया गया है लेकिन अभी सजा नहीं हुई है। विस्फोटक सामग्री ले जाने के आरोप में उन्हें 20 साल की अधिकतम सजा मिल सकती है। जबकि नॉन रजिस्टर्ड हथियार और बम रखने के आरोप में 10 साल की सजा हो सकती है। मैकॉय को अब अपनी उम्र जेल में गुजारनी होगी।
और पढ़ें:
कोविड पेशेंट के लिए हृदय रोग से ज्यादा खतरनाक है स्मोकिंग और डायबिटीज, स्टडी में खुलासा
23 साल की मॉडल का 62 के शख्स के लिए धड़का दिल, लोग करते हैं शर्मिंदा करने वाले सवाल
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.