जब ब्रेस्ट फ्रेंड ने 6 साल की बेटी का किया रेप, तो पिता ने ऐसे लिया बदला, सांप भी मर गया और लाठी में नहीं टूटी

Published : Oct 28, 2022, 04:21 PM IST
जब ब्रेस्ट फ्रेंड ने 6 साल की बेटी का किया रेप, तो पिता ने ऐसे लिया बदला, सांप भी मर गया और लाठी में नहीं टूटी

सार

पिता अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए किसी भी हद तक जा सकता है। वो कतई बर्दाश्त नहीं कर सकता है कि कोई उसे टच भी करें। एक ऐसे ही पिता की कहानी हम आपको बताने जा रहे हैं जिसने बेटी के लिए अपने बेस्ट फ्रेंड को ऐसे मारा की, कानून भी उसे लंबी सजा नहीं दे पाई।

रिलेशनशिप डेस्क. एक पिता को 18 महीने की सजा मिली और छह महीने में ही जेल से बाहर आ गया। जिस जुर्म में उसे सालों की सजा हो सकती थी, लेकिन उसे बस 18 महीने की सजा हुई, क्योंकि उस देश का जनसमर्थन उसके साथ खड़ा था। इतना ही नहीं लोगों ने केस लड़ने के लिए फंड भी जुटाया। छह साल की बेटी के साथ हुए अन्याय का बदला लेने के लिए पिता ने कुछ कदम उठाया जिसे जानकर हर कोई यहीं कहा कि जो किया अच्छा किया। कहानी रशिया से जुड़ी है।

रूस  के व्याचेस्लाव (स्लाव) (Vyacheslav (Slava)) में रहने वाले  मैट्रोसोव (Matrosov) जब पता चला कि उसका सबसे अच्छा दोस्त उसकी 6 साल की बेटी का यौन शोषण कर रहा है तो वो पागल हो गया। उसने उसे अपने हाथों से नहीं मारा। बल्कि उसी के हाथों क्रब खुदवाया और खुद की जान लेने पर मजबूर किया।मैट्रोसोव को पहले तो हत्या का दोषी माना गया। लेकिन बाद में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले कानून के तहत सजा दी गई। जिसमें उसे 18 महीने की सजा हुई। 

दोस्त की मोबाइल पर यौन शोषण की तस्वीर थी कैद

35 साल के व्याचेस्लाव की दोस्ती 32 साल के ओलेग स्विरिडोव (Oleg Sviridov) से थी। उसका मैट्रोसोव के घर आना जाना था। एक पिता इस बात से अंजान था कि उसकी छह साल की बेटी उसके जद में हैं। वो उसका यौन शोषण कर रहा था। कहते हैं ना गलत काम कभी ना कभी सामने आ ही जाती है। एक दिन पिता के हाथ दोस्त की मोबाइल लग गया। उसमें वीडियो था जिसमें वो बच्ची को यौन क्रिया करने पर मजबूर कर रहा था।

बेटी का दर्द सुन पिता का फट गया कलेजा

9 साल की बच्ची जो उस वक्त 6 साल की थी उसको वीडियो में यह कहते हुए सुना जा रहा है कि ओलेग बस, मैं इसे और नहीं सह सकती। मैं घर जाऊंगी।' जरा सोचिए जब एक पिता को बेटी का दर्द सुनाई देगा तो उसपर क्या गुजरी होगी। पहले तो उसकी दोस्त के साथ खूब लड़ाई हुई। इसके बाद वो उसे लेकर जंगल गया और उसे क्रब खोदने के लिए और खुद की जान लेने के लिए मजबूर किया। इसके बाद उसे दफना दिया।

आरोपी पिता को मिला जनसमर्थन

एक पूर्व रॉकेट इंजन फैक्ट्री कारखाने के कर्मचारी मैट्रोसोव को हत्या के आरोप में 15 साल की जेल हो सकती थी। लेकिन उसके लिए सार्वजनिक समर्थन की लहर दौड़ गई। और इस मामले को दुनिया भर में उजागर किया गया था। स्थानीय लोगों ने उसकी प्रारंभिक कानूनी फीस के लिए पैसे जुटाएं और 
और 2,500 लोगों द्वारा हस्ताक्षरित एक याचिका में मांग की गई कि उसे पूरी तरह से बरी कर दिया जाना चाहिए। 

पिता को आत्महत्या के लिए उकसाने मामले में हुई सजा

ऐसे दावे हैं कि स्विरिडोव को पुलिस के पास जाने और लड़की का यौन शोषण करने, या पिता के क्रोध का सामना करने की बात कबूल करने के लिए एक अल्टीमेटम दिया गया था।एक रिश्तेदार ने कहा कि स्विरिडोव को सितंबर 2021 में उस दिन बुरी तरह पीटा गया था, जब वह गायब हो गया था, एक सप्ताह से अधिक समय पहले उसका शव विंतई गांव के पास अस्थायी कब्र में मिला था। कई तरह के जांच और सबूतों को देखते हुए आरोपी पिता को आत्महत्या करने के लिए उकसाने मामले में सजा सुनाई गई। 

और पढ़ें:

30 साल में 70 महिलाओं का मर्डर...पिता की मौत के बाद बेटी का खुलासा सुन देश SHOCKED

26 साल पुराने स्पर्म का किया इस्तेमाल, डॉक्टर ने कैंसर सर्वाइवर को दे दिया पिता बनने का सुख

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

Relationship Tips: महिलाएं रिश्ते में आखिर क्या चाहती हैं? एक्सपर्ट ने बताए 5 ऐसे राज
लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?