पत्नी को एक्टिंग करते देख पति का बिगड़ा मूड, शॉल से गला घोंटकर बेटी को किया कॉल

Published : Nov 08, 2022, 11:02 AM IST
पत्नी को एक्टिंग करते देख पति का बिगड़ा मूड, शॉल से गला घोंटकर बेटी को किया कॉल

सार

क्रोध में इंसान वो कर बैठता है जिसके बाद पश्चताने के अलावा कोई चारा नहीं बचता है। ऐसा ही कुछ 38 साल के शख्स के साथ हुआ। उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। हत्या की वजह सोशल मीडिया बना। चलिए रविवार यानी 6 नवंबर को हुई घटना के बारे में तफ्तीश से बताते हैं।

रिलेशनशिप डेस्क. सोशल मीडिया ने हर इंसान के अंदर के कलाकार को जगा दिया है। जिसे देखों वो रील बनाने में जुटा हुआ है। लेकिन जो लोग इसे पसंद नहीं करते हैं वो इसे लेकर चिढ़े हुए होते हैं। ऐसा ही एक शख्स तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में रहने वाला है जिसका नया ठिकाना जेल बन गया है।पत्नी की हत्या के जुर्म में वो सलाखों के पीछे हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि हत्या और रील का क्या कनेक्शन हैं। तो चलिए बताते हैं कि 38 साल का  अमृतलिंगम क्यों बन गया पत्नी का कातिल।

डिंडुगल के अमृतलिंगम की शादी चित्रा से हुई थी। वो तिरुपुर के सेलम में किराए के घर में रहते थे। तेन्नमपलयम सब्जी मंडी में अमृतलिंगम दिहाड़ी मजदूरी करता था। वहीं, उसकी पत्नी चित्रा एक कपड़े बनाने वाली फैक्ट्री में काम करती थी। पत्नी को इंस्टाग्राम और टिक टॉक पर रील बनाना बहुत पसंद था। वो ज्यादातर वक्त रील बनाकर इसपर पोस्ट करने में बिजी रहती थी। यह बात अमृतलिंगम को पसंद नहीं था। कई बार दोनों के बीच इसे लेकर झगड़े भी हुए थे।

इंस्टाग्राम पर तारीफ के बाद अभिनय में करियर बनाने निकली पत्नी

चित्रा के इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा फॉलोअर्स थे। वीडियो पर मिल रही प्रशंसा के बाद चित्रा ने अभिनय में करियर बनाने का फैसला किया। वह दो महीने पहले चेन्नई  के लिए रवाना हुई थी। उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके 33.3K फॉलोअर्स थे। पिछले  हफ्ते, वह अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए लौटी थी। घटना के बाद, वह चेन्नई जाने के लिए तैयार हो रही थी, लेकिन अमृतलिंगम नहीं चाहता था कि वह जाए।

पत्नी को एक्टिंग करते देखना पति को नहीं था पसंद

चित्रा की रीलों को अपलोड करने की आदत और फिल्मों में अभिनय करने की इच्छा को लेकर रविवार रात को कथित तौर पर एक बहस छिड़ गई थी। लड़ाई बढ़ गया और अमृतलिंगम ने अपने शॉल से चित्रा का गला घोंट दिया। जब वह बेहोश हो गई, तो अमृतलिंगम घबरा गया और घर से निकल गया। उसने अपनी बेटी को बताया कि उसने चित्रा को मार डाला है। जब चित्रा की बेटी उसे देखने गई तो चित्रा मृत पाई गई। उसने पुलिस अधिकारियों को इसके बारे में सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद पेरुमनल्लूर में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

और पढ़ें:

दिल्ली की महिलाएं हुई ज्यादा ‘शराबी’, सर्वे में हैरान करने वाला खुलासा

ब्लैक डायरी: पति के भाई की गंदी नजर है मुझ पर, कई बार कर चुका है बैड टच

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!