गर्लफ्रेंड को थी ये गंदी आदत,सोफा पर ब्वॉयफ्रेंड को गुजारनी पड़ती थी रात, 3 साल के प्यार का ऐसा हुआ अंजाम

Published : Oct 24, 2022, 07:59 AM ISTUpdated : Oct 24, 2022, 04:05 PM IST
गर्लफ्रेंड को थी ये गंदी आदत,सोफा पर ब्वॉयफ्रेंड को गुजारनी पड़ती थी रात, 3 साल के प्यार का ऐसा हुआ अंजाम

सार

एक शख्स ने अपनी गलर्फ्रेंड के साथ रिश्ते और फिर इसके टूटने की वजह का खुलासा किया। उसने बताया कि वो तीन साल से रिश्ते में था। लेकिन जब उसे अपनी प्रेमिका की गंदी आदत का पता चला तो उसे हैरानी हुई। उसे हर रात सोफे पर गुजारना पड़ता था। आइए जानते हैं प्यार और ब्रेकअप की अजीबोगरीब कहानी।

रिलेशनशिप डेस्क. एक शख्स ने अपने 3 साल के प्रेम के अंत की कहानी बताई। उसने बताया कि हाइजीन की वजह से उसका रिश्ता टूट गया जबकि वो अपनी गर्लफ्रेंड से बेपनाह मोहब्बत करता है। उसकी गर्लफ्रेंड हाइजीन का ख्याल नहीं रखती थी, जिसकी वजह से उसे सोफे पर सोना पड़ता था। गर्लफ्रेंड को समझाने के बाद भी वो नहीं मानती थी और दो हफ्ते में एक बार नहाती थी। उसकी बदबू मुझे परेशान करने लगी थी। 

उसकी बदबू परेशान करने लगी थी

शख्स ने सोशल मीडिया रेडिट पर अपने दुख को बताया है और लोगों से पूछा है कि क्या उसे नहाने के लिए टोकना गलत था। उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड हर रोज नहीं नहाती थी। वो दो हफ्ते में एक बार नहाती थी। पहले तो मैंने इसे नोटिस नहीं किया था। लेकिन जब मुझे इस बात का पता चला तो उसकी बदबू परेशान करने ली। मुझे लगता था कि वो मेरे पास आने से पहले नहाती होगी। लेकिन ऐसा नहीं था। जिसकी वजह से मुझे सोफे पर सोना पड़ता था। 

टोकने पर चिल्लाती थी

उसने बताया कि मैं उससे प्यार करता हूं, इसलिए पहले कभी इस आदत पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन बाद में उसकी स्मेल मुझे बिल्कुल पसंद नहीं आती थी। इस वजह से मैं उसे टोकने लगा। क्योंकि उसके साथ वक्त गुजराना, टोकना मुश्किलों से भरा होने लगा था। सोफे पर सारी रात सोनी पड़ती थी। पहले तो मैं उसके साथ ऐसे ही रहने की कोशिश करने लगा। लेकिन कुछ महीनों बाद मेरा सब्र टूट गया। मैंने रिश्ते को बचाने के लिए उससे बात की। लेकिन वो सुनने को तैयार नहीं थी। मेरी अच्छी नीयत से कही गई बात भी उसे बुरा लगता था। वो गुस्सा करती और मुझपे चिल्लाती थी।  जिसके बाद हमारा ब्रेकअब हो गया। क्या उससे इस तरह की बातचीत करके गलत किया।

कोई दो हफ्ते में एक बार कैसे नहा सकता है

युवक के इस सवाल का जवाब यूजर ने दिया। सोशल मीडिया यूजर उसके साथ खड़े नजर आए। एक यूजर ने लिखा,दो हफ्ते में एक बार हद है,नहाने से सबसे ज्यादा नफरत करने वाले लोग भी कम से कम 3-4 दिन में नहा लेते हैं।' वहीं, एक ने लिखा,' मैं हर दो दिन में एक बार नहाता हूं, लेकिन फिर भी मैं सोच नहीं सकता कि वह इतनी गंदगी में कैसे रह लेती थी?' वहीं, एक ने लिखा,'यह बहुत बुरा है।'

और पढ़ें:

सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं भूलकर भी ना करें यह काम, गर्भ में पल रहे बच्चे पर पड़ सकता है बुरा असर

कमरबंद से लेकर चांद बालियां दिवाली लुक में ये गहने लगा देंगे आपकी खूबसूरती में चार चांद

PREV

Recommended Stories

One Night Stand के बाद फिर टकराया उसी लड़की से..अब कैसे जानूं कि बच्चा मेरा है?
Husband on Rent: इस देश में किराए पर पति रखती हैं महिलाएं