
रिलेशनशिप डेस्क.पति-पत्नी का रिश्ता सुख-दुख का होता है। वो हर पल के साझेदार होते हैं। वो एक दूसरे के साथ घर में कैसे रहते हैं, उनके बीच कितना प्यार होता है इसका असर बच्चों पर भी पड़ता है। एक बेटे ने अपने माता-पिता की सच्ची प्रेम कहानी को सोशल मीडिया पर शेयर किया और वो देखते-देखते वायरल हो गया। हो भी क्यों ना 70 साल की उम्र में एक महिला ने अपने पति के लिए जो किया वो बहुत ही कम लोग कर पाते हैं। हर कोई अपने पति की जान बचाने के लिए 'सावित्री' नहीं बन सकती हैं।
ट्विटर पर लियो (Leo)नाम के यूजर ने अपे पिता के हेल्थ कंडीशन और माता के त्याग की कहानी बताई। उसने बताया कि कैसे उसकी मां ने पिता की जान बचाई। लियो ने बताया कि उनके 70 साल के पिता का सप्ताह में तीन बार डायलिसिस सेशल चल रहा था। इसके लिए उसकी मां, सेशन खत्म होने के लिए पांच से छह घंटे से अधिक समय तक इंतजार करती थीं। इसके बाद मां ने उन्हें ठीक करने के लिए अपनी किडनी डोनेट कर दी। अब वो दोनों इस दुख से बाह आ गये हैं। मुझे इससे बेहतर प्रेम कहानी नहीं पता।
सबसे ज्यादा उम्र के डोनर और रिसीवर हो गए माता-पिता
कोच्चि के एक अस्पताल में यह सर्जरी हुई। लियो आगे बताते हैं कि माता-पिता दोनों की उम्र करीब 70 साल की है। मां सबसे ज्यादा उम्र की किडनी डोनर हैं। वहीं पापा सबसे ज्यादा उम्र के किडनी रिसीवर हैं। इस ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों ने काफी मेहनत की। सभी डिपार्टमेंट के दो महीने के गहण परीक्षण के बाद इसे मंजूरी मिली। इसके साथ ही उन्होंने सभी को अपील की कि वो अपना ऑर्गेन जरूर डोनेट करें। 5 लाख से ज्यादा लोग ऑर्गेन के इंतजार में बैठे हैं।
लोग हेल्दी लाइफ की दे रहे शुभकामनाएं
लोग उन्हें इसके लिए शुभकामना दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,'दोनों के स्वस्थ्य और सुखी जीवन की कामना करते हैं। इस तरह की हर कहानी व्यक्तिगत लगती है क्योंकि मैंने किडनी फेल होने के कारण अपने माता-पिता को खो दिया है। मुझे उम्मीद है कि एक दिन भारतीय मेडिकल सिस्टम सामान्य लोगों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देगी जैसा कि वे वीआईपी के लिए करते हैं।' एक ने लिखा,'सुनकर बहुत अच्छा लगा, उम्मीद है कि दोनों ठीक होंगे।'
और पढ़ें:
1 सिगरेट के लिए पति ने किया पत्नी के शरीर का सौदा, रुला देगी 23 साल की लड़की की लव मैरेज की कहानी
पोर्न एडिक्शन के ये हैं संकेत, इन 5 तरीकों से खुद को रखें दूर
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.