पत्नी...दूसरी औरत से जब नहीं भरा मन तो हैवान की नजर पड़ी नाबालिग बेटी पर और...

Published : Sep 05, 2022, 02:56 PM ISTUpdated : Sep 05, 2022, 03:00 PM IST
पत्नी...दूसरी औरत से जब नहीं भरा मन तो हैवान की नजर पड़ी नाबालिग बेटी पर और...

सार

मां की बेइज्जती एक बेटी को बर्दाश्त नहीं हो पाया। उसने अपने पिता के खिलाफ ऐसी खौफनाक साजिश रची जिसका खुलासा होने पर हर कोई हैरान था। वारदात गाजियाबाद से जुड़ा है।

रिलेशनशिप डेस्क. यूपी के गाजियाबाद में रविवार (4 सितंबर) कार में एक शख्स का शव मिला। खून से सना शव कार की पिछली सीट पर पड़ा था। लोगों ने लावारिस कार के अंदर शव को देखा तो तुरंत मौके पर पुलिस पहुंची और उसे अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद तहकीकात शुरू हुई। हत्या से जुड़ा राज जब खुला तो सब सन्न रह गए। शख्स की हत्या उसके 16 साल की नाबालिग बेटी ने किया था। आखिर बेटी ने अपने पिता की हत्या क्यों कि इसके पीछे की वजह हम आपको बताते हैं।

सबसे पहले बताते हैं मरने वाले का नाम अमित वर्मा था। जो पेशे से ज्वेलरी था। पुलिस ने बताया कि अमित वर्मा ज्वेलर्स का काम करता था। दुकान में काम करने वाली एक औरत के साथ उसका अवैध संबंध था। इसकी जानकारी उसकी पत्नी और बच्चों को हो गई थी। जिसके बाद घर में अक्सर लड़ाई होती थी। अमित अपनी पत्नी को सताने के लिए वीडियो कॉल करता और महिला के साथ उसके सामने अश्लील हरकत करता। जिसकी वजह से लड़ाई होती थी।

बेटी ने सिर पर वार कर बाप की हत्या की

शनिवार-रविवार रात 1 बजे अमित और उसकी वाइफ के बीच खूब झगड़ा हुआ। जिसे देखकर उसकी बेटी को गुस्सा आ गया और उसने पत्थर से सिर पर वार करके हत्या कर दी। इसके बाद मां की मदद से लहूलुहान शव को कार की पिछली सीट पर रखकर उसे  कमला नेहरू नगर इलाके में रहीसपुर रोड पर सुनसान जगह पर छोड़ दिया। इसके बाद घर लौट आए।

नाबालिग बेटी पर बाप रखता था गंदी नजर

कार का नंबर देखकर पुलिस ज्वेलर के घर पहुंची। वहां सीढ़ी पर खून और पत्थर को देखकर पुलिस को पूरा मामला समझते देर नहीं लगी। उसने बेटी और महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। जिसके बाद बेटी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं, उसकी मां ने बताया कि अमित शराब पीकर घर पर झगड़ा करता था। उसका दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। वो अक्सर वीडियो कॉल करके उसके साथ गलत हरकत करते हुए हमें दिखाता था। यहां तक कि वो अपनी बेटी पर भी गलत निगाह रखता था। जिसके कारण उसने पिता की हत्या कर दी।

और पढ़ें:

लड़के के प्राइवेट पार्ट की हालत देख डॉक्टर हैरान, कहा- यह कैसे हो गया

एक लड़की के दो प्रेमी, साइन किया है रोमांस का कॉन्ट्रैक्ट, फिजिकल होने के लिए बनाया टाइम टेबल

छात्रा को बिल्कुल अंदाजा ना था कि क्लास रूम में उसके साथ कुछ गलत होगा


 

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!