Ex-हसबैंड से फिर प्यार कर बैठी महिला, 5 बच्चों के सामने रचाई दूसरी शादी

Published : Nov 10, 2022, 07:24 PM ISTUpdated : Nov 10, 2022, 08:53 PM IST
Ex-हसबैंड से फिर प्यार कर बैठी महिला, 5 बच्चों के सामने रचाई दूसरी शादी

सार

शादी...फिर तलाक और फिर से दोबारा शादी, ये कहानी एक ऐसे कपल की है जो ऑस्ट्रेलिया में रहती है। दोबारा पत्नी बनी महिला का कहना है कि जब तलाक लिया था तब लगा था कि वो सही है। लेकिन फिर से उस इंसान से प्यार हो गया।

रिलेशनशिप डेस्क. एक महिला की अनोखी लव स्टोरी चर्चा में हैं। पहले वो ऑनलाइन किसी से मिली, फिर डेट की। इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। कुछ साल गुजारने के बाद दोनों का तलाक हो गया। अब आप सोच रहे होंगे कि फिर कहानी यहां खत्म हो गई होगी। तो गलत हैं, कहानी यहां से शुरू होती है। कुछ साल एक दूसरे से दूर रहने के बाद पूर्व पति ने ईमेल किया और जिसे देखकर महिला का दिल फिर से धड़का और अपने पूर्व पति से दोबारा शादी रचा ली। 

कहानी ऑस्ट्रेलिया के न्यू साउथ वेल्स स्थित डनबोगन की है। यहां 42 साल की डेनिल कर्टिस रहती हैं। उन्होंने अपनी अनोखी प्रेम कहानी को  News.com.au के साथ शेयर किया। डेनिल बताती हैं कि वो 9 जनवरी 2002 को ऑनलाइन डेटिंग के जरिए टिम कर्टिस से मिली थी। चैटिंग और लंबा डिनर डेट करने के बाद टिम ने 9 अप्रैल 2003 को प्रपोज किया। जिसे सुनकर उन्हें चक्कर आने लगा। लेकिन उन्होंने हां बोल दी। दो साल डेट करने के बाद जनवरी 2004 में दोनों ने शादी कर ली। इसके 18 महीने बाद डेनिल और टिम ने दो बच्चों गाविन और शॉडाई को गोद लिया।

आर्थिक संकट ने कपल की जिंदगी का बिगाड़ दिया समीकरण

दोनों की शादी शानदार चल रही थी इस बीच उनके तीन बच्चे ब्रिनली, जरेन और केरेन हुए। टिम जो एक बिजनेसमैन थे साल 2012 के आर्थिक मंदी की जद में वो भी आ गए। कपल को दूसरी जगह शिफ्ट होना पड़ा और टिम को नौकरी करनी पड़ी। टिम को नेवल  आर्किटेक्‍ट  के तौर पर जॉब मिली। इस नौकरी में उन्हें काफी वक्त देना पड़ता था। जिसका असर इनके मैरेड लाइफ पर भी पड़ा। दोनों के बीच आए दिन झगड़े होने लगे। साल 2015 में दोनों अलग  हो गए।

डेनिल ने टिम को मेल कर मांगी माफी

टिम ने जब तलाक के कागज भेजें तो डेनिल टूट गईं। उन्होंने कहा कि वो उस वक्त भी टिम को प्यार करती थी, लेकिन गुस्से में ये नजर नहीं आया। दो साल तक टिम बच्चों से मिलने आते थे। लेकिन मैं उनसे बात नहीं करती थी। अलगाव के बाद हम दोनों अलग-अलग इंसान के साथ डेट भी किए।  लेकिन वो आगे नहीं बढ़ रही थी। जिसके बाद वो काउंसलर से मिली। काउंसलर ने कहा कि दोनों को एक दूसरे को माफ करना होगा। जिसके बाद डेनिल ने टिम को ईमेल लिखा। उन्होंने शादी टूटने के लिए माफी मांगी और बच्चों की परवरिश में मदद करने के लिए तारीफ भी की।

पूर्व पति के ईमेल को देख महिला फिर से गई डेट पर

डेनिम के ईमेल का जवाब टिम ने करीब छह महीने बाद दिया। टिम ने लिखा,'क्‍यों ना आमने-सामने बैठकर इस बारे में बात की जाए?' इसके बाद दोनों फिर से मई 2018 में दोनों मिले। डेनिल कहती हैं कि मैं अपने पूर्व पति से मिलने को लेकर नर्वस थी। ये बिल्कुल वैसा ही था जैसे हम पहली डेट पर मिले थे। इस मुलाकात के बाद टिम अपने बेटे ब्रिनली के 10वे जन्मदिन पर आए और वहीं रहने लगे। इसके बाद दोनों ने फिर से शादी करने का फैसला किया। 9 जनवरी 2019 को दोनों ने बच्चों की मौजूदगी में शादी की। इसके बाद दोनों फिर से अमेरिका से ऑस्‍ट्रेलिया के न्‍यू साउथ वेल्‍स में आ गया। उनका बिजनेस अच्छा चलने लगा। अब वो अपने बच्चों के साथ अच्छी जिंदगी जी रहे हैं।

और पढ़ें:

मॉडल के चक्कर में हुआ सानिया मिर्जा और शोएब का तलाक! दोस्त ने किया दंग करने वाला दावा

ब्रेस्ट इंप्लांट कराने से पहले इस सेलेब्स के साथ हुई दर्दनाक 'हादसे' के बारे में जरूर पढ़ें

PREV

Recommended Stories

Breakup Story: शादी के 20 साल बाद बेकाबू हो गया पति! उजड़ गई महिला की गृहस्थी
Promise Day Special: तेरे हर कदम पर मेरा साथ होगा...30 खास वादे पार्टनर से प्रॉमिस डे पर करें