
रिलेशनशिप डेस्क. ये सच है कि प्यार होने पर इंसान सोचने-समझने की शक्ति खो देता है। लेकिन आज के दौर में बहुत जरूरी है कि प्यार करने के दौरान भी आंख-कान खुली रखे। यानी उस इंसान की हर तरह से जांच पड़ताल कर लें ताकि वक्त रहते वो खुद को बचा सके। यहीं काम मध्य प्रदेश के इंदौर में रहने वाली शादीशुदा महिला नहीं कर पाई और अपनी अस्मत को गंवा बैठी। रेप की शिकार होने के बाद महिला ने थाने पहुंची और युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया है। चलिए रिश्ते में क्राइम की पूरी कहानी बताते हैं।
सोशल मीडिया पर बढ़ी करीबियां
इंदौर महिला थाने में पीड़िता ने जो रिपोर्ट दर्ज कराया है उसके मुताबिक फ्रेंडशिप डे के मौके पर वो अपने पति के साथ पार्टी करने एक होटल में गई थी। वहां उसकी मुलाकात रोहित सिंह से हुई। वहां पर दोनों ने बातचीत की। लेकिन करीबियां सोशल मीडिया पर बढ़ी। पार्टी के बाद दोनों सोशल मीडिया के जरिए चैट करने लगे। प्यार का इजहार हुआ।
पति करता था मारपीट, प्रेमी के पास पहुंची बच्चों को लेकर महिला
दो बच्चों की मां ने बताया कि पति का व्यवहार उसके प्रति ठीक नहीं था। वो अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। ये बात वो रोहित को बताती रहती थी। जिसे सुनकर प्रेमी उससे कहता था कि घर छोड़कर मेरे पास आ जाओ, मैं तुम्हें प्यार दूंगा। जिस पर महिला कहती थी कि मैं शादीशुदा हूं और दो बच्चों की मां हूं। लेकिन एक दिन पति से तंग आकर वो रोहित के पास रहने चली गई। इतना ही नहीं वो अपने दोनों बच्चों को भी वहां लेकर चली गई।
शादीशुदा महिला को छोड़ प्रेमी ने दूसरे से की सगाई
पीड़िता ने रिपोर्ट में आगे लिखवाया है कि रोहित के घर में हमें कोई तकलीफ नहीं थी। वो हमें अच्छे से रखता था। इस दौरान मेरे और उसके बीच कई बार शारीरिक संबंध भी बने।जब मैं उससे शादी करने की बात कहती थी तो वो टाल देता था। धीरे-धीरे वो बदलता गया और एक दिन मुझे इंदौर में छोड़कर सतना चला गया। कुछ दिन बाद मुझे पता चला कि उसने वहां पर किसी लड़की से सगाई कर ली है। मैंने उसे कॉल किया तो उसने फोन लेना बंद कर दिया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची। थाने में महिला के शिकायत के बाद दुष्कर्म के धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और छानबीन की जा रही हैं। आरोपी की भी तलाश की जा रही हैं।
और पढ़ें:
बाप और नाबालिग बेटे की चपेट में आई एक बच्ची, फिर जो हुआ वो जानकर दहल जाएंगे आप
हार्ट अटैक से हो रही मौतें कोरोना से है जुड़ी,डॉक्टरों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.