यहां एक के साथ एक दुल्हन मिलती है 'मुफ्त', इनकार पर दूल्हे को मिलती है आजीवन कारावास

Published : Jul 21, 2022, 03:51 PM ISTUpdated : Jul 23, 2022, 04:53 PM IST
 यहां एक के साथ एक दुल्हन मिलती है 'मुफ्त', इनकार पर दूल्हे को मिलती है आजीवन कारावास

सार

शादी को लेकर हर जगह की अपनी परंपरा होती है। भारत में जहां दो शादियां करना मना है। वहीं एक ऐसा देश है जहां बिना दो शादी किए लड़का रह नहीं सकता है। अगर वो दूसरी शादी से इंकार करता है तो जेल की सजा हो सकती है।

रिलेशनशिप डेस्क. दुनिया के हर देश में शादी को लेकर अलग-अलग रिवाज और कानून है। भारत में जहां एकल विवाह का कानून है। वहीं, अफ्रीका महाद्वीप में एक ऐसा देश है जहां हर पुरूष को दो शादियां करना अनिवार्य है। अगर वो ऐसा करने से मना करता है तो जेल हो सकती है। यहां तक की लड़की भी इनकार नहीं कर सकती। उसे भी सजा दी जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कौन सा वो देश है जहां इस तरह का क्रूर कानून है।

दो शादी चाहे खुशी से करो या फिर दुखी मन से, करना जरूरी

अफ्रीका महाद्वीप में स्थित उस देश का नाम इरीट्रिया। यहां पर हर आदमी को दो बार दूल्हा बनना पड़ता है। अगर यहां के पुरुष शादी करने जा रहे हैं तो पहले ये कोशिश करते हैं कि एक साथ दो लड़कियों को पसंद कर लें और एक साथ दोनों से फेरे ले लें। या फिर उन्हें एक शादी के बाद फिर से दूसरी शादी करनी पड़ती है। अब ये पुरुष खुशी मन से शादी करें या फिर दुखी मन से। इन्हें ऐसा करना अनिवार्य है।

2 शादी करने से मना करने पर जेल की सजा

अगर कोई पुरुष दो बीवियों को रखने से मना कर देता है तो वहां का कानून उस पर कहर बरपाता है। आजीवन जेल की सजा मिलती है। इतना ही नहीं, लड़की अगर उस इंसान से शादी करने से मना करती है जिसकी पहली शादी हो चुकी है तो उसे भी सजा दी जाती है। 

इसे भी पढ़ें:इस गांव में 30 साल से मर्द ने नहीं रखा कदम, फिर भी महिलाएं हो जाती हैं गर्भवती, जानें कैसे होता है ये चमत्कार

लड़कियों की वजह से बना कानून

इरिट्रिया में यह कानून महिलाओं की वजह से बनाया गया है। दरअसल, इस देश में लड़कियों की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। यहां पुरुष की संख्या से दो गुनी ज्यादा लड़कियां हैं। वो कुंवारी ना रह जाएं, इसलिए इस तरह का कानून बनाया गया। इरीट्रिया का इथियोपिया से गृहयुद्ध चल रहा है जिसकी वजह यहां महिला की संख्या ज्यादा है। महिला बिना शादी के ना रह जाए इसलिए वहां की सरकार ने ये फैसला लिया। 

बता दें कि भारत में हिंदू मैरेज एक्ट के तहत सिर्फ एक शादी कर सकते हैं। अगर दूसरी शादी करनी है तो तलाक लेकर दूसरे रिश्ते में जाना होगा। अगर पहली पत्नी के रहते हुए दूसरी शादी करते हैं तो जेल हो सकती है। 

और पढ़ें:'सावित्री'बनी यह वैज्ञानिक पत्नी, सुपरबग ले रहा था पति की जान, वायरस के कॉकेटल से मौत के मुंह से लाई खींच

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

लिवर पेशेंट पति के लिए पत्नी की चिंता देख भावुक हुई डॉक्टर, बोली- लोग आखिर ऐसी गलती क्यों करते हैं?
Finland Dating Trend: डेटिंग ऐप नहीं, सुपरमार्केट में गुलाबी टोकरी से मिल रहा है पार्टनर!