पुलिसवाले ब्वॉयफ्रेंड ने किया खौफनाक SEX, 12 महिलाओं को बना चुका था अपनी हवस का शिकार

लंदन के एक पुलिस अधिकारी पर घिनौना काम करने का आरोप लगा है। डेविड कैरिक नाम के इस पुलिसवाले ने 18 साल में 12 महिलाओं के साथ 49 अपराध करने की बात को स्वीकार किया है। एक महिला ने उस दर्दनाक दौर को याद किया है जब पुलिसवाले के साथ रिलेशनशिप में थी।

Nitu Kumari | Published : Jan 17, 2023 7:19 AM IST / Updated: Jan 17 2023, 01:05 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क. रेपिस्ट अधिकारी डेविड कैरिक (David Carrick ) के चर्चे इस वक्त पूरे लंदन में है। उसने ना जाने कितनी महिलाओं को अपने हवस का शिकार बनाया है। 48 साल का डेविड मेट पुलिस के संसदीय और राजनयिक कमान के लिए काम करते था उसने 18 साल में 12 महिलाओं के खिलाफ 49 अपराध करने की बात को स्वीकार किया है। कई मामलों में यौन अपराध भी शामिल है। रिपोर्ट्स की मानें तो आरोपों में 48 बलात्कार के मामले भी दर्ज किए गए हैं। 

महीने में दो बार मिलता था और देता था असहनीय दर्द
 
डेविड कैरिक किस तरह का हैवान था उसके साथ रिलेशनशिप में रह चुकी महिला ने 'द सन'से बताया है। राहेल जिसका उपनाम 'द सन'ने नहीं प्रकाशित किया है उसके मुताबिक साल 2010 में एक डेटिंग ऐप के जरिए वो कैरिक से मिली थी। पांच साल हर महीने दो बार वो उससे मिलती थी। उसका रिलेशनशिप पांच साल तक चला था।

Latest Videos

'कोई मुझे नहीं पकड़ सकता'

वो बताती है कि वो अक्सर पुलिसरूम से गहने और डिजाइनर बैग लाकर घर पर  रखता था। पूछने पर कि क्या उसे पकड़े जाने का डर नहीं है। जिस पर वो कहता था कि यह मेरे काम की वजह से है कि मैं चिंतित नहीं हूं।' वो बताता था कि वो इतने उपर पोस्ट पर है कि कोई उसे पकड़ नहीं सकता है।

'वो महिलाओं पर खुद को शक्तिशाली महसूस करना चाहता था'

राहेल बताती है कि जब भी वो उसके तीन बेडरुम वाले फ्लैट पर जाती थी तो उसके साथ वेश्या की तरफ पेश आता था। वो मुझसे कहता भी था कि मैं चाहता हूं कि आप एक वेश्या की तरह मेरे साथ पेश आएं। वो घर पर आता था तो अपने साथ हड़कड़ी और गन लेकर आता था। मेरे साथ सेक्स करने के दौरान वो इसका इस्तेमाल अपने घिनौने फैंटसी को पूरा करने के लिए किया करता था। वो एक महिला पर शक्तिशाली महसूस करने के बारे में एक यौन बुत था। वह चाहता था कि आप उसकी भूमिका में रहें। उसने ऐसा व्यवहार किया जैसा कि यह पूरी तरह सामान्य था। हालांकि उसने कहा कि  कैरिक ने कभी भी उसका यौन उत्पीड़न नहीं किया था, लेकिन अब उसे पता चलता है कि उसके प्रति उसका व्यवहार गलत था।

'ब्वॉयफ्रेंड की काली करतूत से थी अंजान'

उसे 16 जनवरी को एक विकृत राक्षस के रूप में बताया गया जिसने अन्य महिलाओं को यातना दी और उनके साथ दुर्व्यवहार किया। राहेल को इस बात की भनक नहीं थी कि वो एक हैवान के साथ रिश्ते में हैं। साल 2021 में उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे इस बारे में पता चला। उसपर बलात्कार और घरेलू हिंसा के कई आरोप लगे हैं।

ऐसे मिलता था महिलाओं से

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कैरिक जो सेना में भी सेवा दे चुका है वो कई पीड़ितों से सामाजिक समारोह और ऑनलाइन डेटिंग ऐप के जरिए मिला।  उनका विश्वास हासिल करने के लिए खुद को पुलिस अधिकारी के रूप में रखा और उनका शोषण किया। उसने पुलिस के सामने कई महिलाओं के साथ कई बार रेप करने की बात को स्वीकार किया है। 

और पढ़ें:

सर्दी में पाना है परफेक्ट फिगर, तो करीना कपूर के वेटेड स्क्वैट्स से एक्सरसाइज में लगाए तड़का

इन बॉडी पार्ट्स पर लड़कियों को सबसे ज्यादा पसंद आती है किस, इसके होते है बेहतरीन फायदे

Share this article
click me!

Latest Videos

सावित्री जिंदल से भी अमीर है एक बंदा, जानें हरियाणा चुनाव में कौन है 10 सबसे अमीर प्रत्याशी?
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
आखिर क्या है ISRAEL की ताकत का सबसे बड़ा राज
जवानों का सबसे खतरनाक एक्शन, एक झटके में 28 नक्सली ढेर, जानें मुख्यमंत्री ने क्या कहा
इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर