
रिलेशनशिप डेस्क. एक दो नहीं बल्कि 8 बच्चों की वो मां हैं, अब वो नानी बन चुकी हैं। 40 साल की उम्र में उन्हें नानी बनने की खुशी तो हैं, लेकिन ट्रोलिंग की वजह से वो परेशान हैं। कहानी मैरी बुचन (Marie Buchan) की हैं जो यूके के बर्मिंघम में रहती हैं। उनकी बड़ी बेटी ने एक बेटे को जन्म दिया हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि इसमें ट्रोल करने वाली कौन सी बात है।
दरअसल, लोगों के ट्रोलिंग के पीछे वजह उनका इतना ज्यादा बच्चा पैदा करने को लेकर है। हाउसिंग एसोसिएशन के प्रॉपर्टी में रहने वाली मैरी ने बताया कि मेरी 22 साल की सबसे बड़ी बेटी ने अभी-अभी एक प्यारे लड़के को जन्म दिया है, जिसका नाम उसने जेडेन रखा है।नानी बनना अद्भुत है और हमारा परिवार भी बढ़ रहा है। वह अब पांच सप्ताह का हो गया है। यह मुझे 40 साल की उम्र में नानी होने का एहसास करता है। जीवन इतनी तेजी से गुजरता है।'
संकट में गुजर रही जिंदगी
मैरी के 10 से 22 साल के बीच के आठ बच्चे हैं। आज के वक्त में लोग दो बच्चों के पालने में परेशान हो जाते हैं। वहीं मैरी 8 बच्चे पाल रही हैं। ऐसा नहीं है कि इनके पास बहुत सारे धन हैं। वो भी संकट में जिंदगी जी रही हैं। कभी-कभी हालात ऐसे हो जाते हैं कि उन्हें बच्चों को खिलाने के लिए फूड बैंक का सहारा लेना पड़ता है।
ऑनलाइन ट्रोलिंग की होती हैं शिकार
इसे लेकर उन्हें ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है। जिसकी वजह से वो मानसिक रूप से परेशान थी। इस साल की शुरुआत में उन्होंने ट्रोलिंग को खत्म करने के लिए गुमनाम सोशल मीडिया खातों को बैन करने की अपील की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे वह सालों से गुमनाम लोगों से बदसलू की शिकार हो रही हैं।
काम की तलाश में 8 बच्चों की मां
मैरी जब 18 साल की थीं तब उन्होंने अपनी सबसे बड़ी बेटी को जन्म दिया था और वही बेटी 22 भी साल की उम्र में मां बन चुकी है। इस लिए लोग बच्चों की परवरिश को लेकर भी निशाना बना रहे हैं। कई लोग तो उन्हें मरने वाली टिप्पणी करते हैं। मैरी सरकार की मदद से अपने बच्चों को पाल रही हैं, लेकिन वर्तमान में वो काम की तलाश में भी लगी हुई हैं।
और पढ़ें:
बला की खूबसूरत IAS अतहर आमिर की होने वाली शरीक-ए-हयात, बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को देती हैं मात
ये हैं वो 5 कारण जिसकी वजह से पत्नी पति से करती है बेवफाई, फिर भी नहीं छोड़ना चाहती साथ
3 फीट के पति-पत्नी की पढ़े 'रोमांटिक फिल्म' को पीछे छोड़ने वाली लव स्टोरी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.