6 बच्चों की मां ने चलाया ऑटो चालक से चक्कर, शादी के लिए किया इनकार तो हत्यारन बनी महिला

मुंबई में एक 6 बच्चों की मां का दिल एक ऑटो चालक पर आ गया। दोनों साथ में रहने लगे लेकिन जब महिला ने शादी की बात की तो वह मुकर गया। उसके बाद उसका क्या हश्र हुआ आइए आपको बताते हैं...

Asianet News Hindi | Published : Aug 30, 2022 3:45 AM IST

रिलेशनशिप डेस्क : कहते हैं प्यार करने वाले कभी डरते नहीं है और जो डरते हैं वह प्यार नहीं करते। हाल ही में मुंबई में लव बर्ड्स का ऐसा ही एक मामला सामने आया, जहां पर एक 32 साल की महिला को 26 साल के लड़के से प्यार हो गया। महिला पहले से ही 6 बच्चों की मां थी बावजूद इसके वह लड़के के साथ रहने को तैयार हो गई। लेकिन जब महिला ने शादी के लिए कहा तो यह लड़का आनाकानी करने लगा फिर महिला ने उसका हश्र क्या किया इसे सुनकर ही आपकी रूह कांप जाएगी। तो चलिए आपको बताते हैं 6 बच्चों की मां की लव स्टोरी का अंजाम...

मुंबई में रहने वाली 32 वर्षीय जोहरा शाह कि कुछ साल पहले शादी हुई थी। लेकिन अपने पति से उसकी हमेशा ही अनबन रहा करती थी। इसके बाद भी दोनों के 6 बच्चे हो गए। इस दौरान महिला की मुलाकात ऑटो चालक रमजान शेख के साथ हुई, जो जोहरा से 6 साल छोटा था, लेकिन कहते हैं ना कि प्यार में उम्र, जात-पात नहीं देखी जाती है। यह महिला भी युवक के प्यार में इस कदर अंधी हो गई कि अपने पति को छोड़कर इसके साथ रहने चली गई। लेकिन कुछ समय बाद ऐसा क्या हुआ कि महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को ही मौत के घाट उतार दिया?

दरअसल, लिव इन रिलेशनशिप में रहने के दौरान जोहरा को लगा कि उसे और शादी कर लेनी चाहिए। इसके लिए वह बार-बार शादी के लिए दवाब बनाती। युवक शादी करने के लिए हामी तो भरता लेकिन यह नहीं बताता कि कब वो शादी करेगा। धीरे-धीरे उसका मन बदलने लगा और महिला को भी यह लगने लगा कि उसे धोखा दिया जा रहा है। ऐसे में एक दिन उसने अपने बॉयफ्रेंड रमजान को पुलिस स्टेशन चलने को कहा। चूंकि रमजान ऑटो ड्राइवर था तो उसने अपना ऑटो निकाला और वह दोनों ऑटो से जाने लगे। महिला ऑटो की पीछे वाली सीट पर बैठी थी और रमजान गाड़ी चला रहा था। इस दौरान महिला को इतना गुस्सा आया कि उसने अपना दुपट्टा निकाला और रमजान का गला घोंट दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

प्रेमी की हत्या करने के बाद जोहरा खुद मुंबई के पवई पुलिस स्टेशन पहुंची और अपना जुर्म कुबूल किया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और मामले की जांच शुरू कर दी। बता दें कि जोहरा और रमजान कुछ समय से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। लेकिन दोनों के बीच शादी को लेकर अनबन शुरू हो गई और इसी के चलते महिला ने अपने बॉयफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया।

और पढ़ें: ब्लैक डायरी: 35 साल की उम्र में हुई शादी वह भी एक नपुंसक के साथ, अब हो गई ऐसी जिंदगी

कपल कर रहे थे रोमांटिक वेडिंग, तभी पहुंचा एक 'मेहमान'...बर्बाद कर दी पूरी शादी

Share this article
click me!