
रिलेशनशिप डेस्क. तीनों बच्चे आज भी उस पल को याद करके कांप जाते हैं जब उनकी मां प्यार के बदले बेरहमी से मारती थी। 47 वर्षीय लोर्ना डेनिंगटन (Lorna Dennington) अपने बच्चों को इतना टॉर्चर की कि उससे सलाखों के पीछे डाल दिया गया। इतना ही नहीं पहले उसकी सजा 12 महीने तय की गई थी। लेकिन अब उसे बढ़ाकर 4 साल से ज्यादा कर दी गई। इतना ही नहीं उसके पति क्रिस्टोफर को छह साल की सजा दी गई। क्योंकि वो बच्चों पर हो रहे अत्याचार को चुपचाप देख रहा था।
महिला अपने बच्चों के साथ किस तरह बेरहम थी उसका अंदाजा इस घटना से लगा सकते हैं। एक बच्ची जब डिनर का खाना खत्म नहीं कर पा रही थी तो उससे जबरदस्ती की गई। इस दौरान उसने उल्टी कर दी। जिसके बाद लोर्ना अपनी बेटी को वहीं उल्टी खाने के लिए मजबूर किया था। इतना ही नहीं वो बच्चों को तब तक मारती थी जब तक कि खून ना निकल आए। उसका टॉर्चर बच्चों पर 20 साल तक चला। अब बच्चे बड़े हो गए हैं और बेरहम मां को सजा मिलने के बाद खुश हैं।
बेरहम मां की बढ़ाई गई सजा
इतना ही नहीं कपल ने एक बेटे के लिए छोड़े गए ट्रस्ट के रुपयों में भी चोरी की। £58,000 में से £1,000 को छोड़कर सभी खर्च कर दिए थे। पहले तो कपल को 12 महीने की सजा सुनाई गई थी। लेकिन अनुचित उदार सजा योजने के तहत मामले को अपील की अदालत में भेजे जाने के बाद, लोर्ना के सलाखों के पीछे रहने को चार साल और 10 महीने और क्रिस्टोफर के छह साल तक बढ़ा दिया गया था।दोनों ने बाल क्रूरता के तीन मामलों में दोषी ठहराया गया।
बेटी ने मां के डर से बाल को कराया छोटा
तीनों बच्चों को 20 साल तक डेन्निंगटन में देखभाल के लिए रखा गया था। उन्होंने अपने पैरेंट्स से अंतहीन हिंसा का सहन किया। बताया जा रहा है कि जब एक बच्चा नदी किनारे खेल के बाद जब घर लौटा तो उसका गीले पैंट को देखकर लोर्ना का पारा गर्म हो गया। उसने बच्चे को बाथरूम में धक्का दे दिया। जिसकी वजह से उसके सिर में गंभीर चोट लगी थी। उसे सांस लेने में संघर्ष करना पड़ रहा था। एक लड़की के बालों को इतना नोचा था कि उसने अपने बाल ही छोटे करा लिए थे।
माता पिता को सजा होने के बाद एक बच्चा जो बड़ा हो चुका है उसने कहा कि मेरी बायोलॉजिकल मां ने निराश किया। उन्होंने मुझे इतना मारा कि उसका दर्द आज भी मुझे होता है।
और पढ़ें:
गले में खराश भी है जानलेवा बीमारी के संकेत, वक्त रहते लिम्फोमा के पहचाने लक्षण
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.