ब्लैक डायरी:75 साल की औरत और 20 साल का अकेलापन, फिर आया 'वो' लेकिन...

20 साल पहले तलाक हो गया। तब से जिंदगी में अधूरापन था। लेकिन जिंदगी उस वक्त खूबसूरत हो गई जब वो आया। बौद्धिक जरूरत पूरी होने के साथ-साथ शारीरिक जरूरत भी पूरी हुई। लेकिन जब 76 साल की महिला को अपने लवर की सच्चाई पता चली तो पैरों तले जमीन खिसक गई।

Nitu Kumari | Published : Sep 26, 2022 11:28 AM IST / Updated: Sep 26 2022, 04:59 PM IST

ब्लैक डायरी: प्यार कभी भी और किसी भी उम्र में दस्तक दे सकती है। लेकिन जब बढ़ती उम्र में धोखा मिलता है तो पैरों तले जमीन खिसक जाती है। ऐसा ही कुछ चेल्सी (बदला हुआ नाम) के साथ हुआ। 75 साल की चेल्सी तलाकशुदा थी। 20 साल से वो अकेली थी। किसी के साथ उनका यौन संबंध भी नहीं बना था। लेकिन फिर उनकी जिंदगी में एक शख्स आया और पूरी दुनिया बदल गई। आइए जानते हैं चेल्सी की कहानी और उनकी समस्या के बारे में।

रिटायर्मेंट के बाद चेल्सी खुद को बिजी रखने के लिए एक म्यूजियम में काम करने लगी थी। वहां उनकी मुलाकात एक शख्स के साथ हुई। दोनों में दोस्ती हुई और फिर शारीरिक संबंध भी बन गए। चेल्सी को उसके साथ अच्छा लगता था ये जानते हुए भी कि वो किसी और महिला के साथ रिलेशनशिप में है। लेकिन उनके बच्चे नहीं हैं। शख्स ने भी बताया कि वो उसके साथ रहता जरूरत है, लेकिन प्यार उससे करता है। 20 साल के बच्चे की मां चेल्सी चाहती थी कि वो अपने रिलेशनशिप के बारे में उस महिला से बता दें, लेकिन शख्स मना करता था। कई बार दोनों में इस बात को लेकर अलगाव भी हुए। 

लेकिन चेल्सी अपनी भावना पर काबू नहीं पाती थी और वो फिर से उसके पास चली जाती थी। एक दिन चेल्सी को बता चला कि उस इंसान की जिंदगी में एक और नई महिला की एंट्री हो चुकी है। उसने उसके बारे में पूछा तो उसने बताया कि वो मेरी सिर्फ दोस्त है।लेकिन उसकी बातों से ऐसा नहीं लग रहा था। 

इसकी वजह से वो मेंटली परेशान रहने लगी। वो सो नहीं पाती थी। चेल्सी बताती हैं कि मेरे बच्चे और दोस्त समझ नहीं पा रहे हैं कि मैंने इतने लंबे समय तक स्थिति को क्यों स्वीकार किया है। मुझे नहीं लगता कि म्यूजियम में मैं काम कर सकती हूं, जो मेरे लिए काफी खास है। मुझे हास्यास्पद लगता है कि 75 साल की उम्र में मैं एक रिश्ते के अंत में इस तरह के दुख का अनुभव कर रही हूं। भविष्य प्रेमहीन, कामुक, दिशाहीन और अंधकारमय लगता है। मैं इस दर्द से निकलने का रास्ता कैसे खोज सकती हूं।

एक्सपर्ट की राय-आपकी बातों को जानकर ऐसा लगता है कि आप इस रिश्ते को लेकर गंभीर थी। लेकिन वो आदमी आपके जैसा नहीं था। ये बात आप जानती भी थी। क्योंकि वो पहले से एक महिला के साथ रिश्ते में है उसके बाद आप आईं। उसने उसे बताना भी जरूरी नहीं समझा। इससे पता चलता है कि वो सिर्फ आपके साथ दोस्ती और शारीरिक रिश्ता तक ही रखने वाला था। कभी-कभी ये कठिन होता है खुद से यह पूछना कि हम किसी ऐसे व्यक्ति के साथ क्यों चिपके रहते हैं जो हमारे लायक नहीं है। यह आपकी दर्द की वजह है। आपको उस आदमी की वजह से नौकरी नहीं छोड़नी चाहिए। उसे उतना पावर मत दो कि वो आपकी परेशान कर सकें। मन को कड़ा कीजिए और जिंदगी में आगे बढ़ जाइए। हो सकता है इस रिश्ते से निकले के बाद आगे आपके लिए कुछ और भी बेहतर मौजूद हो। अगर आप इस दर्द से नहीं निकल पा रही हैं तो काउंसलर की भी मदद ले सकती हैं।

(ब्लैक डायरी एशियानेट की एक ऐसी सीरीज है,जिसमें हम रिश्तों से जुड़े राज,समस्या के बारे में बताते हैं जिसे खुलकर लोग बता नहीं पाते हैं। इस सीरीज के माध्यम से जो लोग हमें अपनी कहानी बताते हैं, हम उनका नाम बदलकर आप तक लेकर आते हैं। इसके साथ एक्सपर्ट की राय भी देते हैं, ताकि समस्या का निदान हो सके।ब्लैक डायरी में सभी तस्वीरें सांकेतिक होती हैं। )

और पढ़ें:

इन 5 काम के करने से पुरुष हो सकते हैं नपुसंक! फर्टिलिटी डॉक्टर ने बताया

मॉडलिंग छोड़कर आखिर 'मिस गोरखपुर' क्यों बेचने लगी चाय?

Share this article
click me!