क्या शोएब मलिक से शादी करने जा रही हैं पाकिस्तानी मॉडल आयशा उमर? आखिरकार अफेयर की चर्चा पर दिया जवाब

Published : Nov 30, 2022, 12:16 PM IST
क्या शोएब मलिक से शादी करने जा रही हैं पाकिस्तानी मॉडल आयशा उमर? आखिरकार अफेयर की चर्चा पर दिया जवाब

सार

पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया पर भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक की तलाक की अफवाह तेजी से वायरल हो रही है। इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर के एक मॉडल से अफेयर होने की चर्चा भी जोरों पर है। इस बीच इस मॉडल ने इस पर अपना जवाब दिया है।

रिलेशनशिप डेस्क : कुछ दिनों से पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) और सानिया मिर्जा (Sania Mirza) के वैवाहिक जीवन में परेशानियों की अटकले लगाई जा रही हैं। कहा जा रहा था कि शोएब पाकिस्तानी एक्ट्रेस और मॉडल आयशा उमर को डेट कर रहे है। जिसके चलते सानिया और उनका तलाक होने वाला है। हालांकि, इस बारे में दोनों ने कुछ नहीं कहा था। लेकिन, अब आयशा उमर (Ayesha Omar) ने शोएब के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की...

क्या शोएब से शादी करने जा रही हैं आयशा
सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफार्म है, जहां पर हम अपने पसंदीदा सेलिब्रिटी को देख सकते हैं और उनसे बात भी कर सकते हैं। इस बीच एक यूजर ने आयशा उमर को इंस्टाग्राम पर मैसेज करते हुए लिखा कि क्या आप दोनों का शादी का प्रोग्राम है? (यहां दोनों का मतलब शोएब मलिक और आयशा उमर से है) इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने लिखा- 'जी नहीं, बिल्कुल नहीं, उनकी शादी हो चुकी है और वह अपनी बीवी के साथ बहुत खुश हैं। मैं दोनों शोएब मलिक और सानिया मिर्जा की बहुत रिस्पेक्ट करती हूं। शोएब और मैं अच्छे दोस्त है और एक दूसरे के खेरख्वा है। मैं उनकी बहुत रिस्पेक्ट करते हैं। ऐसे रिश्ते भी होते हैं दुनिया में लोगों के...' इसके साथ उन्होंने एक स्माइल और लव वाली इमोजी भी शेयर की है।

कौन है आयशा उमर 
बता दें कि आयशा उमर पाकिस्तानी एक्ट्रेस, मॉडल और यूट्यूबर हैं। जिनके सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स है। आयशा लव में गम फिल्म में नजर आ चुकी है। इसके अलावा उन्होंने एक आइटम सॉन्ग मैं हूं शाहिद अफरीदी भी किया है। इसके साथ-साथ वह सिंगर भी हैं। उन्होंने चलते-चलते और खामोशी नाम के 2 गाने गाए हैं। आयशा 2018 में न्यूयॉर्क फैशन वीक में पाकिस्तान को रिप्रेजेंट भी कर चुकी हैं। पिछले साल 2021 में शोएब और आयशा उमर ने एक विज्ञापन और मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थी और दोनों एक दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे। 

एक साथ हुए शोएब और सानिया!
सानिया और शोएब की तलाक की अफवाह के बीच में कुछ ही दिन पहले दोनों ने अपने टॉक शो 'द मिर्जा मलिक शो' को लेकर बड़ी अनाउंसमेंट की थी, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म उर्दू फ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है। दोनों स्टार जोड़ी को इस शो में देखना फैंस के लिए बड़ी ट्रीट है और शायद उनको इस तरह से देखकर कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों का रिश्ता बस संभल गया है और अब उनका तलाक नहीं होने वाला है।

ह भी पढ़ें: FIFA के मंच पर नोरा का जलवा, 8.5 लाख लोगों ने किया लाइक, देखें वीडियो

 एक-दो नहीं 6 लड़कियों को डेट कर चुका है ये फुटबॉल खिलाड़ी, एक से तो बच्चा होने के बाद हुआ अलग

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Read more Articles on

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!