
रिलेशनशिप डेस्क. प्यार में डूबा इंसान हर उस दीवार को गिरा देता है जो उसे आड़े आती है। चाहें वो उम्र का लंबा फासला ही क्यों ना हो। इस प्रेम कहानी में कपल ने तो भाषा, महजब, सरहद की सीमा को तोड़ दिया। इतना ही नहीं उम्र का अंतर 5-10 साल कम नहीं बल्कि 55 साल का है। फेसबुक से इनका कनेक्शन बना और निकाह पर जाकर खत्म हुआ। चलिए बताते हैं पोलैंड की बुजुर्ग दुल्हन और पाकिस्तान के जवां लड़के की हैरान करने वाली लव स्टोरी।
पोलैंड की रहने वाली बुजुर्ग महिला बारबरा की मुलाकात 28 साल के हाफिज नदीम से फेकबुक पर हुई। यहां दोनों बातें करते थे और इसके बाद दोनों के बीच प्यार का इजहार हुआ। 83 साल की उम्र में भी कुंवारी बारबरा अपने प्यार को मुक्कमल करने के लिए पाकिस्तान पहुंच गईं। यहां वो हाफजाबाद के काजीपुर में पहुंची जहां इनका प्यार नदीम रहता था। दोनों प्यार में इस कदर डूबे हुए थे कि निकाह कर ली। इन्होंने नवंबर 2021 में धूमधाम से शादी की। शादी के बाद बारबरा फातिमा बन गईं। सोशल मीडिया पर इनका अब एक वीडियो वायरल हो रहा जिसमें यह खुलकर अपने रिश्ते को लेकर बातचीत कर रहे हैं।
18 साल की लड़की संग हो रही थी शादी
इतनी बड़ी उम्र की महिला से निकाह करने के सवाल पर नदीम बताते हैं कि उन्हें प्यार हो गया था। वो बहुत खूबसूरत और प्यारी हैं। इसलिए उन्होंने शादी कर ली। सबसे बड़ी बात की नदीम की निकाह 18 साल की लड़की से तय थी। 5 दिन पहले उनकी शादी होने वाली थी। लेकिन उन्होंने उस रिश्ते को तोड़ दिया और फातिमा संग शादी कर ली। हालांकि दोनों के बीच भाषा की समस्या होती है। लेकिन दोनों ने इसका भी हल खोज निकाला है।
एक दूसरे की भाषा नहीं समझते हैं कपल
स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाने वाले नदीम को अंग्रेजी नहीं आती हैं और ना ही फातिमा को अंग्रेजी आती है। नदीम उर्दू बोलता है वहीं, इलाकाई भाषा जानती हैं।ऐसे में वो दोनों एक दूसरे से अपनी बात कहने के लिए स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं। इनकी शादी को एक साल हो गए हैं दोनों एक दूसरे को अच्छी तरह समझ गए हैं और फातिमा थोड़ी उर्दू भी बोलने लगी हैं।
और पढ़ें:
पुरुषों में स्तन क्यों निकल आते हैं? जानें इस समस्या से कैसे पाएं छुटकारा
सर्दी में सेक्स की इच्छा हो जाती है कम, बेडरुम की रौनक लाने के लिए करें ये उपाय
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.