
रिलेशनशिप डेस्क. ऑर्गेज्म का नाटक करना अच्छी बात नहीं हैं, लेकिन कभी-कभी महिलाओं को ऐसा करना पड़ता है। खासकर जब आप जानते हैं कि आपका साथी ऐसी चीजों के प्रति संवेदनशील है। इतना ही नहीं महिलाएं उस वक्त भी इसका नाटक करती हैं जब खराब सेक्स होता है और उसे जल्द खत्म करना चाहती हैं। एक स्थिति यह भी होती है जब पार्टनर मूड में होता है और वो सबकुछ अच्छा कर रहा होता है लेकिन आपकी इच्छा नहीं होती तो महिलाएं इसे जल्द निपटाना चाहती हैं इसलिए फेक ऑर्गेज्म का नाटक करती हैं। लेकिन क्या यह उचित हैं?
महिलाएं कुछ स्थिति में अपने पति से इतना प्यार करती हैं कि वो बस उसे खुश करने के लिए फेक ऑर्गेज्म का नाटक करती हैं। दरअसल, कुछ पुरुष शारीरिक संबंध बनाने के दौरान तुरंत स्खलित हो जाते हैं। कई बार वो इसे लेकर डिप्रेशन में भी चले जाते हैं। ऐसी स्थिति से बचने के लिए उनकी पत्नियां ऐसा करती हैं। लेकिन उन्हें कभी भी ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि कुछ पुरुष इसे अपनी मर्दानगी से जोड़कर देखते हैं। जब उन्हें पता चलता है कि वो अपनी पत्नी को संतुष्ट नहीं कर पा रहे हैं
पति की खुशी के लिए ऐसा करती हैं, लेकिन इसका उल्टा असर पड़ सकता है
कई महिलाएं अपने पार्टनर की खुशी के लिए ऐसा करती हैं। वह फेक ऑर्गेज्म का दिखावा करने लगती हैं। हालांकि, ऐसा करना ठीक नहीं है। लेकिन फिर भी महिलाएं ऐसा किया करती हैं। महिलाओं को लगता है कि उनका पार्टनर इस बात से खुश नहीं होगा कि वह उन्हें संतुष्ट नहीं कर पाया। जिसके कारण वह फेक ऑर्गेज्म का दिखावा करती हैं। लेकिन आपको यह सोचना जरूर चाहिए कि अगर आपके पार्टनर को यह पता चलेगा तो वह क्या सोचेगा? उसे लगेगा कि वो आपके लायक नहीं है जिसकी वजह से आपको इस तरह का नाटक करना पड़ रहा है। हो सकता है कि वो आपसे दूरी बना लें या फिर रिश्ता बनाने के दौरान सहज ना फिल करें। कभी-कभी मर्द इतने कमजोर पड़ जाते हैं कि वो गलत रास्ते पर भी चल पड़ते हैं।
पति से खुलकर करें बात
ऐसे में अगर आप पार्टनर की खुशी चाहती हैं तो उससे अपने मन की बात बताएं। उसे खुलकर इस बारे में बात करें। ताकि वो खुद का ट्रीटमेंट करा सकें, या फिर कुछ ऐसा करें जिससे आप संतुष्ट हो पाए। पति-पत्नी का रिश्ता तन और मन दोनों का होता है। इस रिश्ते में किसी भी तरह का शर्म नहीं होना चाहिए।
और पढ़ें:
1 सिगरेट के लिए पति ने किया पत्नी के शरीर का सौदा, रुला देगी 23 साल की लड़की की लव मैरेज की कहानी
पोर्न एडिक्शन के ये हैं संकेत, इन 5 तरीकों से खुद को रखें दूर
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.