
रिलेशनशिप डेस्क. शादी के बाद पत्नी की मान-सम्मान और इज्जत की जिम्मेदारी उसके पति के कंधों पर होती है। लेकिन अगर वहीं पति अपनी पत्नी के इज्जत का सौदा करने लगे तो इससे कलंकित रिश्ता कोई और नहीं हो सकता है। बिहार के जमुई से एक ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। जहां एक पति अपने पत्नी की इज्जत को अपने दोस्तों के बीच उछालने लगा। पति और जेठ की करतूत से परेशान महिला अंतत थाने में गुहार लगाई, लेकिन वहां पर भी इसकी सुनवाई नहीं हो रही है। चलिए पूरी कहानी बताते हैं।
प्रताड़ना की कहानी साल 2019 से शुरू होती है
कहानी साल 2019 से शुरू होती है जब चकाई थाना क्षेत्र में रहने वाले गौतम चौधरी से 18 साल की लड़की की शादी हुई थी। कई ख्वाबों को समेट लड़की ससुराल पहुंची थी। उसे नहीं पता था कि उसके साथ हैवानियत हो गई। कई तरह की प्रताड़ना के बाद भी वो एक प्यारी से बेटी की मां बन गई। जो अब दो साल की है। महिला कभी दहेज के लिए ससुरालवालों से प्रताड़ित होती है, तो कभी जेठ रेप करता है तो कभी पति उसकी इज्जत को सरेआम करता है।
पति निजी पलों को दोस्तों संग करता है साझा
महिला ने बताया कि ससुरालवाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पहले तो बाइक की इन लोगों ने मांग की। जिसके बाद मायके वालों ने बाइक इन्हें दे दिया। इसके बाद भी इन्हें चैन नहीं मिला और वो चेन और अंगूठी की मांग करने लगे और नहीं मांगने पर प्रताड़ित किया। इतना ही नहीं जेठ की भी गंदी निगाह उस पर थी। वो जबरदस्ती उसे कमरे में ले जाकर संबंध बनाता था। महिला का दर्द यहीं नहीं रुकता है वो आगे बताती हैं कि पति नशे की गोली खिलाकर उसके साथ मारपीट करता है। संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित करता है और निजी पलों को अपने वीडियो कॉल के जरिए दोस्तों को दिखाता है। इतना ही नहीं वो वीडियो भी बनाकर दोस्त को दिखाता है।
इंसाफ की मांग कर रही है एक बच्ची की मां
ससुरालवालों की प्रताड़ना की कहानी जब एक बच्ची की मां ने अपने घर पर बताई तो वो लोग उसे लेकर अपने पास आ गए। इस मामले को लेकर एक दो बार नहीं तीन बार पंचायत हुई। लेकिन पति नहीं सुधरा। जिसके बाद पीड़िता ने थाने में गुहार लगाई। लेकिन जब वो वहां इंसाफ के लिए पहुंची तो उसे कहा कि डेढ़ लाख रुपए को लेकर मामले को रफा दफा कर दो। जिसके बाद उसने जमुई पुलिस अधीक्षक के दफ्तर में लिखित आवेदन देकर पति और ससुरालवालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
और पढ़ें:
पोर्न एडिक्शन के ये हैं संकेत, इन 5 तरीकों से खुद को रखें दूर
ब्लैक डायरी: 45 साल के बॉस के साथ गलती से बन गया संबंध, अब वो मेरा करना चाहता है ऐसे इस्तेमाल
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.