
रिलेशनशिप डेस्क. लंदन की जेल में बंद एसिड अटैकर पूर्व ऑर्थर कॉलिन्स ( Collins) इस साल के अंत में अपनी प्रेमिका के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहा है। 20 साल की जेल की सजा काट रहे कॉलिन्स ने अपने सोलमेट एनी बुल (Annie Bull) के साथ डेट तय की है। दोनों प्रेमी जोड़े ने पिछले महीने सगाई की थी।
जानकर हैरानी होगी की 33 साल की एनी बुल एक मॉडल हैं और वो 29 साल के कैदी कॉलिन्स के प्यार में पड़ गई। यहां तक कि वो कॉलिन्स को अपना पति मान चुकी हैं और शादी का इंतजार कर रही हैं। जेल में घुटने पर बैठकर कैदी ने उन्हें प्रपोज किया था। दोस्तों के जरिए इनकी मुलाकात हुई थी। यह जोड़ी साल के अंत में मिल्टन कीन्स में श्रेणी ए एचएमपी वुडहिल के अंदर शादी के बंधन में बंध जाएगी।
एनी ने ब्रेस्ट के नीचे कॉलिन्स के नाम का टैटू गुदवाया
एनी को कॉलिन्स से मिलने की इजाजत है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए बताया कि पति हर दिन छह घंटे फोन करता है और कभी चुप नहीं होता। इतना ही नहीं मॉडल ने अपने ब्रेस्ट के नीचे अपने प्रेमी के नाम का टैटू भी गुदवाया है। एनी का कहना है कि कॉलिन्स से उसकी आत्मा मिल गई है। वह उसके प्यार में पागल है।
मॉडल ने बताया कि कॉलिन्स जेल के अंदर अच्छा व्यवहार कर रहा है। ताकि वो जेल से बाहर निकल सके और उसके साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर सकें।
इसे भी पढ़ें:पत्नी ने खौलते तेजाब में मिर्च मिलाकर पति से लिया ऐसा बदला, सुनकर रूह कांप उठेगी
साल 2017 में कॉलिन्स के एसिड अटैक से 22 लोग जख्मी हो गए थे
बता दें कि कॉलिन्स को 2017 में ईस्ट लंदन के एक क्लब में एसिड हमले के आरोप में जेल भेज दिया गया था। इस हमले में 22 लोग जख्मी हो गए थे।जिनमें 16 गंभीर रूप से झुलस गए थे। कोर्ट ने उन्हें दोषी पाते हुए 20 साल की कैद दी थी। कॉलिन्स उस वक्त टीवी स्टार फ़ेर्न मैककान का ब्वॉयफ्रेंड हुआ करता था। उन दोनों की एक बेटी भी है। सजा मिलने के बाद कॉलिन्स ने सजा कम करने की अपील की थी। जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया।
और पढ़ें:
बेटी पर भारी मां की खूबसूरती, लड़की को छोड़कर मम्मी के आशिक हो जाते हैं लड़के
दो बच्चों की मां के साथ एक साल तक भाई करता रहा 'गंदा काम', इस वजह से बहन ने साध रखी थी चुप्पी
Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.