कम उम्र में शादी करने के भी अपने अलग ही मजे, लंबे समय तक रोमांटिक बनी रहती है पार्टनर के साथ लाइफ

कम उम्र में शादी करने के कई फायदे और नुकसान हो सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं जल्दी शादी करने के कुछ अनोखे फायदों के बारे में...

Asianet News Hindi | / Updated: Jan 03 2022, 11:00 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क : सरकार ने शादी करने की उम्र 21 साल तय की है, क्योंकि इस उम्र के बाद लोगों में मैच्योरिटी आना शुरू हो जाता है। लेकिन आजकल लोग करियर ओरिएंटेड ज्यादा होते हैं और 21 तो छोड़िए 30 के बाद शादी करने का प्लान करते हैं। ऐसे में आगे जाकर उन्हें कई तरीके की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। वैसे तो हर चीज के दो पहलू होते हैं, एक पॉजिटिव और एक नेगेटिव। इसी तरह से जल्दी शादी (Early Marriage) करने के भी कुछ पॉजिटिव इफेक्ट और कुछ नेगेटिव इफेक्ट जरूर होते हैं, लेकिन आज हम आपको बताते हैं जल्दी शादी करने के 5 फायदों के बारे में...

समझने के लिए पर्याप्त समय
कम उम्र में शादी करने से लड़कियों को अपने पति और ससुराल वालों को समझने का ज्यादा समय मिल जाता है। सास-ससुर भी बहू को बच्ची की तरह समझाते हैं। इसके अलावा कोई भी नई चीज सीखने के लिए भी आपके पास बहुत समय होता है। जैसे- कई बार सास ही बहू को खाना बनाना सिखाती हैं। 

लंबी उम्र तक जवां रहती है रोमांटिक लाइफ
कम उम्र में शादी करने से आपकी पर्सनल और इंटिमेट लाइफ ज्यादा समय तक एक्टिव रहती है। ऐसे जोड़े लंबे समय तक जवां बने रहते हैं और एक दूसरे के साथ बेहद रोमांटिक होते हैं।

बच्चे पैदा करने का प्रेशर नहीं
कम उम्र में शादी करने का एक और फायदा यह है कि आपको बच्चे पैदा करने के लिए घर वाले ज्यादा फोर्स नहीं करते हैं। नहीं तो शादी के 1 साल के अंदर ही लोग यह ताने मारने लगते हैं कि शादी को इतना समय होगा अब तक कोई गुड न्यूज नहीं दी। कम उम्र में शादी करने वाले जोड़ों को हमेशा यह सजेशन दी जाती है कि बच्चे आराम से ही पैदा करें और अपनी लाइफ इंजॉय करें।

जिम्मेदारियों का अहसास
कम उम्र में शादी करने से लड़के और लड़कियों को अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होने लगता है। जो लोग 21 से 25 साल की उम्र में लड़कपन करते हैं उनके मुकाबले आपकी मानसिकता और मैच्योरिटी लेवल कहीं गुना ज्यादा हो जाता है और आप चीजों को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं।

आर्थिक रूप से मजबूत होने के लिए समय
अक्सर ऐसा होता है कि जो लोग देर से शादी करते हैं उन्हें बाद में अपने करियर से ब्रेक लेना पड़ता है और उसके बाद कम लोग ही वापस अपने करियर को रीस्टार्ट कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप पहले ही अपने वैवाहिक जीवन को संतुलित कर लेंगे, तो आप बाकी का समय और एनर्जी अपने काम और करियर को आगे बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही पति-पत्नी एक साथ कोई बिजनेस या कोई काम भी शुरू कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: पहली बार पार्टनर के साथ घूमने का है प्लान, तो भूलकर भी ना करें ये गलती

Relationship Tips: पति का दिल जीतने के लिए उन्हें दें ये 5 बेस्ट कॉम्प्लिमेंट्स, झट से पिघल जाएगा उनका गुस्सा

 

Share this article
click me!