Relationship tips: स्टडी में हुआ पूफ्र, कम उम्र के मर्दों के साथ ज्यादा खुश रहती है महिलाएं

बदलते जमाने के साथ रिश्तों में भी कई तरीके के बदलाव हुए हैं। पहले जहां औरतें अपने से बड़ी उम्र के आदमियों को अपना लाइफ पार्टनर बनाती थी, तो वहीं अब कई लड़कियां अपने से कम उम्र के लड़कों से रिश्ते बनाने में ज्यादा खुश होती है।

Asianet News Hindi | / Updated: Nov 26 2021, 11:37 PM IST

रिलेशनशिप डेस्क : अक्सर देखा जाता है कि रिलेशनशिप में लड़के लड़कियों से बड़े होते है या उनकी उम्र समान होती है। लेकिन कम ही रिलेशंस ऐसे होते हैं जिसमें लड़कियां बड़ी होती हैं और लड़के छोटे होते हैं। हालांकि, अब समाज बदल रहा है। कई बॉलीवुड और हॉलीवुड एक्टर्स और आम लोगों ने भी अपने से छोटे उम्र के लड़कों से शादी की है और खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं। शोध में भी इस बात के पूफ्र मिले हैं कि औरतें अपने से कम उम्र के लड़कों के साथ रिलेशन में रहने से खुश होती हैं। आइए आपको बताते हैं कि इस तरह के रिलेक्शन के क्या फायदे होते हैं और लड़कियों को क्यों छोटे लड़के ज्यादा पसंद आते हैं...

कहते हैं ना कि प्यार अंधा होता है इसमें पार्टनर की ना उम्र देखी जाती है ना उसका रूप-रंग ना जाति। कई बार पुरुषों को खुद से बहुत छोटी लड़की से प्यार हो जाता है। वैसे ही महिलाओं को भी कई बार अपने से छोटे उम्र के लड़कों से प्यार हो सकता है। लेकिन यह रिलेशन कितना कारगर साबित होता है इसे लेकर लोगों के मन में कई सारे सवाल होते हैं। लेकिन रिसर्च में इस बात के प्रूफ मिले हैं कि जो लड़कियां अपने से छोटे उम्र के लड़कों के साथ रिलेशन में होती हैं, वह ज्यादा खुश होती है।

डोमिनेटिंग क्वालिटी
अक्सर कहा जाता है कि हमारा समाज एक मेल डोमिनेटिंग सोसाइटी है, जहां पर आदमियों के चलती है। लेकिन जब औरतें अपने पति से या अपने बॉयफ्रेंड से बड़ी होती है, तो वह खुद को डोमिनेटिंग फील करती हैं। वे सोचती हैं कि कम उम्र के पार्टनर के साथ वह अपनी मनमर्जी चला सकती हैं और पार्टनर भी उनकी बात आसानी से समझ जाते हैं।

बैटर अंडरस्टैंडिंग
जब किसी रिलेशन में लड़की की उम्र ज्यादा और लड़के की उम्र कम होती है, तो ऐसे रिश्ते और ज्यादा मजबूत हो जाते हैं, क्योंकि लड़कियां ज्यादा समझदार होती हैं और जब कोई लड़ाई-झगड़ा होता है, तो वो आसानी से अपने एक्सपीरियंस का फायदा उठाकर उसे टैकल कर लेती हैं और झगड़े को बढ़ने नहीं देती है।

ऑलवेज फील यंग
जब कभी महिलाएं अपने से छोटी उम्र के लड़के के साथ रिलेशन में होती है, तो वह हमेशा यंग फील करती हैं। वैसे भी लड़कियों को कम उम्र का दिखना हमेशा अच्छा लगता है। जब वह छोटे पार्टनर के साथ रिलेशन में होती है तो उनके साथ वह भी कम उम्र की नजर आती है।

ज्यादा रोमांटिक होते हैं यंग पार्टनर
पुरुषों की उम्र ज्यादा होने के चलते वह कई सारी समस्याओं से घिर जाते हैं। जैसे- काम की टेंशन या घर की प्रॉब्लम, इससे उनकी सेक्स लाइफ पर भी असर पड़ता है। ऐसे में जो यंग पार्टनर्स होते हैं उन्हें इन बातों की टेंशन नहीं होती है और वह ज्यादा रोमांटिक होते हैं, इसलिए लड़कियों को वो ज्यादा अट्रैक्ट करते हैं।

कई बार दबाव महसूस करते हैं लड़के
हालांकि, ऐसे रिलेशनशिप में कई बार लड़के दबाव महसूस करने लगते हैं, क्योंकि उनकी पार्टनर उनसे ज्यादा अनुभवी होती और कई बार आर्थिक तौर पर भी मजबूत होती है। ऐसे में वह उन्हें नीचा दिखाने से भी पीछे नहीं हटती है और रिलेशन टूटने की कगार पर भी आ सकता है।

ये भी पढ़ें- Relationship Tips: अगर आपका पार्टनर झगड़े के बाद आपसे है नाराज, तो इन तरीको से करें उनका गुस्सा शांत

Relation Tips: अगर आपको भी है सेल्फी क्लिक करने का पागलपन, तो आपकी इन 5 आदतों से दूर हो सकता है आपका BF

Share this article
click me!