रिसर्च : जानें क्यों पार्टनर से हमेशा होती है लड़ाई और कैसे रह सकते हैं खुशहाल

Published : Nov 07, 2019, 10:36 AM IST
रिसर्च : जानें क्यों पार्टनर से हमेशा होती है लड़ाई और कैसे रह सकते हैं खुशहाल

सार

ज्यादातर कपल्स आपस में होने वाले लड़ाई-झगड़ों से परेशान रहते हैं। जो कपल्स मैरिड नहीं होते, वे तो इस समस्या से बचने के लिए ब्रेकअप कर लेते हैं, लेकिन मैरिड कपल्स के लिए अलग होना बहुत आसान नहीं होता। कपल्स के बीच अक्सर होने वाली लड़ाई को लेकर एक रिसर्च स्टडी की गई है।

रिलेशनशिप डेस्क। ज्यादातर कपल्स आपस में होने वाले लड़ाई-झगड़ों से परेशान रहते हैं। जो कपल्स मैरिड नहीं होते, वे तो इस समस्या से बचने के लिए ब्रेकअप कर लेते हैं, लेकिन मैरिड कपल्स के लिए अलग होना बहुत आसान नहीं होता। कपल्स के बीच अक्सर होने वाली लड़ाई को लेकर एक रिसर्च स्टडी की गई है। यह रिसर्च स्टडी अमेरिका की टेनेसी यूनिवर्सिटी में की गई है। इसमें यह पता लगाने की कोशिश की गई कि आखिर लड़ाई की वजहें क्या होती हैं और जो कपल्स खुशहाल होते हैं, वे समस्याओं का समाधान कैसे करते हैं। यह स्टडी रिसर्च जर्नल फैमिली प्रॉसेस में प्रकाशित हुई है।

क्या बताया कपल्स ने
रिसर्च के लिए जिन कपल्स को चुना गया, उनमें ज्यादा एजुकेटेड लोगों ने बताया कि वे आपसी विवाद के बावजूद अपनी जिंदगी से खुश हैं। कुछ कपल्स ने मिक्स्ड रिएक्शन दिए। वे यह बता पाने में असमर्थ रहे कि रिलेशनशिप में वे खुश हैं या नाखुश। सर्वे में शामिल 30 कपल्स की शादी को करीब 9 साल हो चुके थे, वहीं 64 कपल्स की शादी हुए 42 साल हो चुके थे और उनकी उम्र करीब 70 साल तक थी।

क्या कहा प्रमुख शोधकर्ता ने
इस शोध के प्रमुख लेखक प्रोफेसर एमी राउर ने बताया कि रिसर्च से पता चला कि मैरिड कपल्स के बीच ज्यादा झगड़े अवैध संबंधों, हेल्थ से जुड़ी समस्याओं और पैसों की वजह से होती है। ज्यादातर कपल्स ने बताया कि उनका पार्टनर उन्हें कम समय देता है। कपल्स के बीच कम्युनिकेशन की कमी भी झगड़ों की एक वजह पाई गई। 

बातचीत से सुलझाई जा सकती हैं समस्याएं
शोधकर्ताओं का कहना था कि इस रिसर्च के दौरान उन्हें पता चला कि अगर कपल्स आपस में बातचीत करें और सकारात्मक रवैया अपनाएं तो उनके बीच लड़ाई-झगड़े की समस्या दूर हो सकती है। कपल्स एक-दूसरे को ज्यादा समय दें तो अकेलेपन की समस्या दूर होगी। जहां तक पैसे से जुड़ी समस्या की बात है तो इसका समाधान भी मिल-जुल कर ही किया जा सकता है। उनका कहना था कि बिना पॉजिटिव एटिट्यूड अपनाए मैरिड लाइफ में लड़ाई-झगड़े की समस्या दूर नहीं हो सकती है।   

PREV

Relationship Tips in Hindi: Read relationship news (रिलेशनशिप न्यूज़) in Hindi. Get relationship advice, relationship articles, relationship problems advice and issues for men and women at Asianet News Hindi.

Recommended Stories

सगाई के बाद और शादी से पहले पार्टनर से जरूर पूछें ये 5 सवाल, सिया गोयल केस जैसी गलती आप मत दोहराना
अरेंज मैरिज में से पहले पार्टनर में दिखें ये 7 Red Flags तो हो जाएं अलर्ट!